{"_id":"618b84db9abce73a8d6f9441","slug":"transport-minister-amrinder-raja-warring-says-punjab-roadways-suffered-loss-due-to-nexus-of-governments-and-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के परिवहन मंत्री का आरोप-साढ़े 14 साल में पंजाब रोडवेज को 6600 करोड़ रुपये का घाटा, एसआईटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के परिवहन मंत्री का आरोप-साढ़े 14 साल में पंजाब रोडवेज को 6600 करोड़ रुपये का घाटा, एसआईटी करेगी जांच
Wed, 10 Nov 2021 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:08 PM IST
सार
राजा वड़िंग के अनुसार, परिवहन विभाग द्वारा अब तक बिना परमिट व अन्य उल्लंघनों के कर भुगतान न करने पर 304 बसों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभी तक की सरकारों और माफियाओं के गठजोड़ से 14.5 साल में पंजाब रोडवेज को 6600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह खुलासा बुधवार को पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों के इस घोटाले की जांच के लिए विशेष एसआईटी का गठन किया गया है। इस नुकसान के लिए जिम्मेदार नेताओं और दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वड़िंग ने कहा कि अगर 6600 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में गए होते तो 24 हजार नई बसें खरीदी जा सकती थीं और इन बसों के लिए 50 हजार ड्राइवर-कंडक्टर और स्टाफ की भर्ती की जा सकती थी। परिवहन विभाग के बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हो सकता था। परिवहन मंत्री ने कहा कि घोटाले की जांच एक विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह नेता हो या अधिकारी, को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब में एजी पर घमासान: मनीष तिवारी ने जारी की बार काउंसिल की गाइडलाइन, कहा-वकील किसी क्लाइंट से बंधा नहीं होता
विज्ञापन
वड़िंग ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक बिना परमिट व अन्य उल्लंघनों के कर भुगतान न करने पर 304 बसों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बरती जा रही सख्ती के चलते अब तक 7 करोड़ रुपये का टैक्स वसूल किया जा चुका है। वर्तमान में पीआरटीसी पंजाब की 1100 और पंजाब रोडवेज की 1550 बसें राज्य की सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिसमें जल्द ही 842 नई बसें शामिल होंगी।
एक करोड़ पहुंची प्रतिदिन की आय
परिवहन मंत्री के अनुसार, परिहवन विभाग की दैनिक आय में 1 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि शुरू हो गई है। विभाग का राजस्व दिन-ब-दिन बढ़ रहा है और अब यह 100.48 लाख रुपये प्रतिदिन हो गया है। मंत्री ने पिछले दो माह के विभाग के राजस्व का जिक्र करते हुए कहा कि सितंबर 2021 में पंजाब रोडवेज का राजस्व 39.01 करोड़ रुपये और 34.15 करोड़ रुपये था, जो अक्तूबर महीने में बढ़कर क्रमश: 54.74 करोड़ रुपये और 49.57 करोड़ रुपये हो गया।
शिअद की तुलना अहमद शाह अब्दाली से की
लोगों की सेवा के नाम पर सरकार बनाकर बस माफिया के जरिए अपना कारोबार बढ़ा रहे राजनेताओं की दुर्दशा का खुलासा करते हुए कैबिनेट मंत्री राजा वड़िंग ने कहा कि राज्य की सेवा नहीं कर रही शिरोमणि अकाली दल ने लूटने के मामले में अहमद शाह अब्दाली तक को मात दे डाली।