{"_id":"66f8828c43df4aefb20f94b5","slug":"transport-department-inspector-injured-after-riding-an-e-rickshaw-dies-chandigarh-news-c-16-pkl1049-528000-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ई-रिक्शा चढ़ने से घायल ट्रांसपोर्ट विभाग के इंस्पेक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ई-रिक्शा चढ़ने से घायल ट्रांसपोर्ट विभाग के इंस्पेक्टर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बीते 10 सितंबर को ट्रांसपोर्ट एरिया सेक्टर-26 में ई-रिक्शा चढ़ने से घायल मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) रविंद्र सिंह की शनिवार सुबह पीजीआई में मौत हो गई है। हादसे के बाद से इंस्पेक्टर का पीजीआई में इलाज चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, इस मामले में नामजद ई-रिक्शा चालक नाबालिग है, जिसके खिलाफ दर्ज मामले में अब धाराएं बदल जाएंगी।
पुलिस को दिए बयान में स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सेक्टर-18डी चंडीगढ़ में चालक मोहिंदर शर्मा ने बताया कि 10 सितंबर को उनकी ड्यूटी सुबह 4 से 10 बजे तक एमवीआई रविंद्र सिंह के साथ ट्रांसपोर्ट एरिया सेक्टर-26 में थी। वे यहां पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दस्तावेज पूरे न होने पर दो वाहनों को जब्त किया था, जिन्हें सेक्टर-26 थाने में खड़ा करने के लिए वे गए थे। उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी गेट के सामने पार्किंग में लगा दी। उस समय इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह गाड़ी के बाहर सड़क पर ही खड़े थे। इसी दौरान सैंटे क्लब की तरफ से आ रहे एक ई-रिक्शा को इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने ई-रिक्शा को रोकने के बजाय उसकी स्पीड बढ़ा दी। जैसे ही इंस्पेक्टर ई-रिक्शा को रोकने के लिए सड़क के बीच में आए तो चालक ने सीधे एमवीआई को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। चालक ने तब भी ई-रिक्शा नहीं रोका बल्कि सड़क पर गिरे एमवीआई के ऊपर से ही चढ़ाकर ई-रिक्शा भगा ले गया था।
मौके पर मौजूद स्टाफ ने घायल एमवीआई को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उनका ऑपरेशन किया गया लेकिन हालत गंभीर बनी हुई थी। सिर में लगी चोट से वह उबर नहीं पाए। शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे दम तोड़ दिया। इस मामले में आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में बीएनएस की धारा 281, 125(ए) के तहत केस दर्ज है लेकिन अब दर्ज मामले में अन्य नई धाराएं जोड़ी जाएंगी। इस मामले में नामजद आरोपी नाबालिग है जिसे जमानत पर छोड़ दिया गया था।