फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transport Department got permit... Direct bus will run from Chandigarh to Ayodhya Dham

Chandigarh News: परिवहन विभाग को मिला परमिट... चंडीगढ़ से अयोध्या धाम के लिए चलेगी सीधी बस

Thu, 08 Feb 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Transport Department got permit... Direct bus will run from Chandigarh to Ayodhya Dham
चंडीगढ़। अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन की शहरवासियों की राह जल्द ही आसान होने वाली है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) को अयोध्या बस चलाने के लिए परमिट मिल गया है। अब कुछ ही दिनों में पहली बस रवाना होगी। विभाग ने इसके लिए फाइल चला दी है। सफर के लिए लोगों को 1706 रुपये चुकाने होंगे और कुछ स्टॉपेज के साथ करीब 19 घंटे का सफर होगा। सीटीयू पहली बार अयोध्या के लिए सीधी बस चलाने जा रहा है। परिवहन विभाग के अनुसार आईएसबीटी-17 से दोपहर 1.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह अयोध्या से बस शाम 4.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 11.05 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पहुंचेगी। 947 किलोमीटर के इस सफर के लिए 1706 रुपये का किराया तय किया गया है। बस का एक तरफ का सफर 19 घंटे का रहेगा। चंडीगढ़ से अयोध्या जाने के लिए वर्तमान में सीधी रेल सुविधा भी नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों को अयोध्या जाने के लिए अंबाला व अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन


कई धार्मिक जगहों के लिए सीटीयू चला रहा है बस
बीते 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से अयोध्या जाने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है। हर कोई अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करना चाहता है। इस वजह से सीटीयू के पास लगातार बस चलाने की डिमांड आ रही थी। वर्तमान में सीटीयू की तरफ से श्री सालासर धाम और खाटू श्याम बालाजी के लिए एसी बसें चलाई जा रही हैं। सीटीयू के अधिकारियों का दावा है कि इन बसों से लोगों को काफी लाभ हुआ है और बसों में फुटफॉल भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed