फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transgender Yashika will stay at the guest house till the hostel is not found

ट्रांसजेंडर यशिका छात्रावास नहीं मिलने तक गेस्ट हाउस में रुकेगी

Thu, 17 Mar 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Transgender Yashika will stay at the guest house till the hostel is not found
चंडीगढ़। पीयू के ह्यूमन राउट्स की विद्यार्थी (ट्रांसवुमन) यशिका छात्रावास नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार को स्टू-सी पर धरने पर बैठ गई थी। देर रात वहां से उठकर वह वीसी दफ्तर के बाहर जा बैठी। इसके बाद सीनेटर डॉ. निधि गौतम ने यशिका से बातचीत की और पीयू गेस्ट हाउस में उसके रुकने की व्यवस्था की। इसके साथ ही जल्द ही मामला हल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डॉ. निधि ने बताया कि जब उन्हें यशिका का पता चला तो वह उससे मिलने के लिए वीसी दफ्तर के बाहर पहुंची। उन्होंने समझाया कि रात को अकेले बाहर रुकना सुरक्षित नहीं है, इसलिए वह उनके साथ घर में रह सकती है। इस पर यशिका ने मना करते हुए कहा कि वह घर में कब तक रहेगी, छात्रावास तो चाहिए और घर में रुकना ठीक भी नहीं लगता। इस पर डॉ. निधि ने यशिका के लिए छात्रावास की व्यवस्था होने तक पीयू गेस्ट हाउस में अतिथि के तौर पर ठहरने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

पीयू जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गौरव ने बताया कि पीयू प्रशासन ने कमेटी बना ली है। बैठकें भी की जा रही हैं। बहुत जल्द यशिका के लिए छात्रावास की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार लगाई एमए की कक्षा
यशिका ने बताया कि बुधवार को उसने ह्यूमन राइट्स विभाग में ऑफलाइन माध्यम में पहली बार अपनी व्यक्तिगत पहचान के साथ कक्षा लगाई। कक्षा में भी कई विद्यार्थियों ने उसका साथ दिया और मदद करने का भरोसा दिलाया। इससे उसे पढ़ाई करने के लिए आत्मविश्वास मिला है। उसे उम्मीद है कि यूनिवर्सिटी के अन्य विद्यार्थी भी उसके साथ आराम से रह पाएंगे। डीएसडब्ल्यू वुमन से बुधवार को मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि चर्चाएं चल रही हैं, दो दिन में कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा। इसके साथ ही यशिका ने बुधवार को सोशल वर्क विभाग और वुमन स्टडीज में अपनी मांग को लेकर मुलाकात करके उन्हें अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed