{"_id":"f402844f6d5166d9e0a603b35c5ad3ca","slug":"transfer-of-8-hcs-officers-in-haryana-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के 8 एचसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के 8 एचसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखिए पूरी सूची
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने वीरवार को तुरंत प्रभाव से आठ एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। गोहाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलेक्टर और सहकारी चीनी मिल गोहाना के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र सिंह को सहकारी चीनी मिल जींद का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
महम की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलेक्टर और सहकारी चीनी मिल महम की प्रबंध निदेशक वीना हुड्डा को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलेक्टर सिवानी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम पानीपत के संयुक्त आयुक्त और नगराधीश पानीपत अश्विनी मेंगी को गोहाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलेक्टर और सहकारी चीनी मिल गोहाना का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। नगर निगम बल्लभगढ़ के संयुक्त आयुक्त सुभाष श्योराण को नगर निगम पानीपत का संयुक्त आयुक्त और नगराधीश पानीपत नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज गुड़गांव व फरीदाबाद के महाप्रबंधक अमरदीप जैन को नगर निगम बल्लभगढ़ का संयुक्त आयुक्त और हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। पिहोवा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नरेंद्र पाल सिंह मलिक को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कैथल और संपदा अधिकारी हुडा कैथल नियुक्त किया गया है।
सिवानी की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शालिनी चेतल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) महम और सहकारी चीनी मिल महम की प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
कुरुक्षेत्र की नगराधीश और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कुरुक्षेत्र की मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा भारती को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा पिहोवा की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एचसीएस अधिकारी मनदीप कौर के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।