{"_id":"648ad77fdc278c791513b1f23e0fd953","slug":"transfer-of-362-jbt-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"362 जेबीटी शिक्षकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
362 जेबीटी शिक्षकों का तबादला
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Nov 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने 362 जेबीटी शिक्षकों को नए साल से पहले तबादले का तोहफा दिया है। लंबे समय से ये तबादला सूची जारी करने के लिए शिक्षक और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा विभाग पर दबाव बनाया हुआ था।
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव दीपक गोस्वामी और प्रवक्ता दलीप बिश्नोई ने यह जानकारी दी। यहां जारी एक बयान में उन्होंने तबादला सूची जारी होने को संघ के प्रयासों की जीत बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि सरकार सभी श्रेणी के जेबीटी शिक्षकों के लिए सामान्य स्थानांतरण नीति का वादा भी पूरा करे।
शिक्षक नेताओं ने बताया कि वर्ष 2012 में शिक्षा विभाग ने 10 विभिन्न श्रेणियों जिनमें विकलांग, गंभीर बीमारी से ग्रसित, विधवा, तलाकशुदा, अविवाहित शिक्षिकाएं, सैनिक पत्नी, कपल केस इत्यादि सहित परस्पर स्थानांतरण के लिए इच्छुक शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन
पहली बार मेवात में पदस्त शिक्षकों को भी इसमें शामिल किया गया, क्योंकि मेवात के शिक्षक भेदभाव की शिकायत करते रहे थे।
पिछले एक वर्ष में इस तबादला सूची को जारी करने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने निदेशालय पर धरना भी दिया था। जिसके बाद विभाग के साथ ये तबादला सूची जल्दी जारी करने पर सहमति बनी।
बाद में फिर सूची जारी होने के आखिरी क्षणों में पूरी सूची को लेकर विवाद पैदा हो गया था। अब तबादला सूची जारी होने से शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।