फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer of 15 policemen including three SHOs, four outpost incharges, seven inspectors

तीन एसएचओ, चार चौकी इंचार्ज, सात इंस्पेक्टर समेत 15 पुलिसकर्मियों के तबादले

Sat, 19 Jun 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Transfer of 15 policemen including three SHOs, four outpost incharges, seven inspectors
चंडीगढ़। यूटी पुलिस विभाग ने शुक्रवार को तीन थाना प्रभारियों, चार चौकी इंचार्जों, सात इंस्पेक्टरों समेत कुल 15 पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया है। डीआईजी ओमवीर सिंह ने यह आदेश जारी कर इन पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।
विज्ञापन

तबादला होने वाले पुलिसकर्मियों में मलोया थाना प्रभारी चिरंजी लाल को ट्रैफिक में भेजा गया है, जबकि उनकी जगह हाल में इंस्पेक्टर बने बुड़ैल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश को मलोया का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, मौलीजागरां प्रभारी जुलदान सिंह को हटाकर सिक्योरिटी विंग में लगाया गया। इनकी जगह इंस्पेक्टर रोहित कुमार को पहली बार थाना प्रभारी बनाया है। सेक्टर-39 थाने से अमनजोत सिंह को हटाकर ऑपरेशन सेल में तैनात किया गया और इनकी जगह करम चंद को थाना प्रभारी बनाया है। वहीं, पीजीआई चौकी का इंचार्ज चंद्रमुखी, सेक्टर-17 नीलम चौकी का इंचार्ज विवेक कुमार, बुड़ैल चौकी इंचार्ज सुदेश कुमार और दड़वा चौकी का इंचार्ज प्रमोद कुमार को बनाया गया है, जबकि नीलम चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह राणा को ईओडब्ल्यू में पोस्टिंग की गई है। इसकेे अलावा इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा को साइबर सेल, इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज को आरटीसी और इंस्पेक्टर सुखद्वीप सिंह को ट्रैफिक से हटाकर सिक्योरिटी विंग में तैनात किया गया है। वहीं सब-इंस्पेक्टर गुरदर्शन सिंह का पीसीआर से आरटीसी में तबादला किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed