फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer of 12 IPS including SP of four districts

Chandigarh News: चार जिलों के एसपी समेत 12 आईपीएस के तबादले

Sat, 17 Aug 2024 05:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Transfer of 12 IPS including SP of four districts
राकेश आर्य को आईजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी
विज्ञापन

-आर्य के स्थान पर ओपी नरवाल को फरीदाबाद पुलिस आयुक्त बने
-तीन एचपीएस भी बदले, गृह विभाग के एसीएस ने जारी किए आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले सरकार ने 12 आईपीएस और तीन एचपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त समेत चार जिलों के एसपी को भी बदला गया है। फरीदाबाद पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य को आईजी प्रशासनिक और आईजी कानून व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। काफी दिनों से आईजी लॉ एंड ऑर्डर का पद खाली थी। वहीं, पीटीसी सुनारिया में आईजी ओपी नरवाल को फरीदाबाद पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में गृह सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। एसपी सिक्योरिटी सीआईडी लोकेंद्र सिंह को एसपी पानीपत, एसपी एसटीएफ-2 और गुरुग्राम क्राइम डीसीपी नरेंद्र बिजराणिया को एसपी भिवानी, एसपी भिवानी वरुण सिंगला को एसपी कुरुक्षेत्र, एसपी रेलवे राजेश कालिया को एसपी कैथल नियुक्त किया गया है। डीआईजी सुरेंद्र पाल को डीआईजी एचपीए मधुबन, एसपी एससीआरबी निकिता गहलोत को एसपी टेलीकाम का अतिरिक्त प्रभार, एसपी एससीबी हेडक्वार्टर नितिश अग्रवाल को डीसीपी क्राइम गुरुग्राम, एसपी पानीपत अजीत सिंह शेखावत को एसपी सिक्योरिटी-1 सीआईडी हेडक्वार्टर एवं अतिरिक्त प्रभारी कामांडेंट-1 बटालियन एचपीए अंबाला सिटी, एसपी कैथल उपासना को एसपी आरटीसी भोंडसी, एसपी सीआईडी हेडक्वार्टर एचपीएस जितेंद्र गहलोत को एसपी महिला सुरक्षा हेडक्वार्टर का अतिरिक्त प्रभार, डीएसपी हांसी विनोद शंकर को डीएसपी रेवाड़ी और एसीपी झज्जर संजय कुमार को डीएसपी हांसी नियुक्त किया गया है।


बाक्स
राजस्व विभाग के 30 तहसीलदार बदले, 15 डीआरओ को अतिरिक्त प्रभार
चंडीगढ़। सरकार ने राजस्व विभाग ने 30 तहसीलदारों का तबादला किया है और 15 डीआरओ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वित्तायुक्त अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआरओ अंबाला तरुण साहोता को बराड़ा, डीआरओ भिवानी सुरेश कुमार को बवानीखेड़ा, डीआरओ फतेहाबाद श्याम लाल को फतेहाबाद, डीआरओ हिसार मनबीर सिंह को बास, डीआरओ झज्जर प्रमोद चहल को झज्जर, डीआरओ जींद राजकुमार को सफीदों, डीआरओ कैथल चंद्रमोहन को पूंडरी, डीआरओ करनाल मनीष यादव को असंध, डीआरओ महेंद्रगढ़ राजेश कुमार को नारनौल, डीआरओ नूंह जोगेंद्र शर्मा को नूंह, डीआरओ पंचकूला डॉ. कुलदीप सिंह को पंचकूला, डीआरओ पानीपत रणविजय सुल्तानिया को बापौली, डीआरओ रोहतक कनब लाकरा को सांपला, डीआरओ सोनीपत हरिओम अत्री को सोनीपत, डीआरओ यमुनानगर विकास सिंह को जगाधरी तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed