फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   transfer and promotion of many officers in punjab, list release

पंजाब के 13 पुलिस अफसरों के तबादले, 25 इंस्पेक्टर बने डीएसपी

Fri, 20 May 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
transfer and promotion of many officers in punjab, list release
तबादला - फोटो : demo pics

 पंजाब सरकार ने वीरवार को 13 पुलिस अफसरों के तबादले कर दिए। वहीं 25 इंस्पेक्टरों को प्रमोट कर डीएसपी बनाया गया है।  पंजाब सरकार ने 11 डीएसपी का तबादला किया है। वहीं 25 इंस्पेक्टरों को प्रमोट कर डीएसपी बनाया गया है।

विज्ञापन


सतपाल सिंह को डीएसपी इनवेस्टिगेशन मोगा, सतपाल शर्मा को डीएसपी धूरी, नाहर सिंह को डीएसपी पहली आईआरबी पटियाला, पवनजीत सिंह को डीएसपी-एसडी खन्ना, रिचा अग्निहोत्री को एसीपी ईस्ट अमृतसर, मोहिंदर सिंह को एसीपी ट्रैफिक जालंधर, जसमीत सिंह साहीवाल को एसीपी-एच अमृतसर, राजेश कुमार को डीएसपी समाना, बुलंद सिंह को एसीपी ट्रैफिक लुधियाना, सुरिंदर कुमार को डीएसपी इनवेस्टिगेशन मानसा, जसबीर सिंह को डीएसपी-एसडी बुढलाडा नियुक्त किया गया है। वहीं, 25 इंस्पेक्टरों को रैंक व चार्ज के आधार पर डीएसपी के तौर पर प्रमोट किया गया है।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सेवा सिंह को स्थानांतरित कर एआईजी जोनल सीआईडी फिरोजपुर बनाया गया है। मनमिंदर सिंह को एआईजी सीआईडी अमृतसर, अशोक भट्ट को एआईजी सीआईडी यूनिट पंजाब चंडीगढ़, परमजीत सिंह को एआईजी सीआईडी ट्रेनिंग स्कूल पंजाब चंडीगढ़, गुरिंदर सिंह को एसपी सीआईडी यूनिट पटियाला, गुरमेल सिंह एआईजी सीआईडी बठिंडा, मंजीत कौर को एसपी सीआईडी यूनिट जालंधर ग्रामीण, परमबीर सिंह को एआईजी एसएसओसी अमृतसर, जसबीर सिंह को एआईजी सीआई अमृतसर, सतिंदर पाल सिंह को एआईजी सीआई पंजाब चंडीगढ़ और रणधीर सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट (सातवीं आईआरबी कपूरथला) बनाया गया। प्रवक्ता ने कहा कि हरिंदर सिंह (पीपीएस) को प्रशासनिक ग्राउंड पर एसपी/एसपीयू पंजाब तैनात किया गया है। डीएसपी गुरमीत सिंह को एसपी आपरेशन और सुखदेव सिंह को एसपी अमृतसर ग्रामीण लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed