फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trains will start from Chandigarh to New Delhi and Mumbai

चंडीगढ़ से नई दिल्ली और मुंबई के लिए शुरू होगी ट्रेन, यहां पढ़ें- कब और कितने बजे चलेंगी

Sat, 23 May 2020 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Trains will start from Chandigarh to New Delhi and Mumbai
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना काल में सिटी ब्यूटीफुल के लोगों को ट्रेन से नई दिल्ली के साथ अब मुंबई तक जाने वाली नई ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। रेलवे की ओर से जिन 200 ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है, उनमें चंडीगढ़ से ऊना - नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस और पश्चिम एक्सप्रेस भी शामिल हैं। फिलहाल नई दिल्ली के लिए जन शताब्दी ट्रेन को जन शताब्दी स्पेशल का नाम दिया गया है और ट्रेन का नंबर 02057/02058 है। 

विज्ञापन


इस ट्रेन का चंडीगढ़ और मोहाली में स्टॉपेज है। वही, मुंबई (बांद्रा) के लिए अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस का नाम बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्पेशल और नबंर 02925/02926 दिया गया है। नई दिल्ली के लिए जनशताब्दी 2 जून से शुरू होगी, जबकि मुंबई के लिए ट्रेन 1 जून से दौड़ने लगेगी। नई दिल्ली के लिए इस ट्रेन के शुरू हो जाने से ट्राइसिटी के लोगों को नई दिल्ली से विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनों के लिए कनेक्टिविटी मिल जाएगी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अमेरिका में फंसे 100 भारतीय लौटे, वतन की माटी चूमी, जय हिंद बोले, बताया- कैसा है न्यूयार्क का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बांद्रा के लिए ट्रेन भी नई दिल्ली होकर जाती है। ऐसे में ट्राइसिटी के लोगों को नई दिल्ली के लिए दो ट्रेनें मिल गई हैं। वहीं, अंबाला से कुछ अन्य शहरों के लिए भी ट्रेनें शुरू हुई हैं। फिलहाल रेलवे ने जनशताब्दी के लिए 2 से 20 जून तक के लिए बुकिंग खोली है। जबकि मुंबई के लिए 30 जून तक के लिए बुकिंग खोली गई हैं।

खबर लिखे जाने तक मुंबई से चंडीगढ़ के लिए तो बुकिंग शुरू हो गई थी लेकिन चंडीगढ़ से मुंबई के लिए बुकिंग शुरू नहीं हुई है। पश्चिम एक्सप्रेस बांद्रा से अमृतसर जाती है लेकिन अंबाला में कुछ कोच इससे अलग कर दिए जाते हैं जो कि अंबाला से कालका जाते हैं। 

गत गुरुवार को सुबह 10 बजे से टिकट की बुकिंग शुरू हुई तो कई लोगों ने इन ट्रेनों की बुकिंग करवाई। जनशताब्दी ट्रेन में नॉन एसी के अलावा एसी कोच भी होंगे। चंडीगढ़ से नई दिल्ली का किराया नॉन एसी कोच में 150 रुपये होगा और एसी कोच में 495 रुपये होगा। जबकि ट्रेन का समय पहले वाला ही होगा। 

चंडीगढ़ स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 7.38 पर आएगी और 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद 7.43 पर प्रस्थान करेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2.35 पर चलेगी और शाम 7.03 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। बांद्रा जाने वाली ट्रेन में भी नॉन एसी के अलावा एसी कोच भी होंगे। ध्यान रहे कि केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले नई दिल्ली से कुछ शहरों के लिए ट्रेनें शुरू की थीं। ऐसे में ट्राईसिटी के जो यात्री नई दिल्ली स्टेशन से मुंबई या हावड़ा के लिए ट्रेन पकड़ना चाहते थे, उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि बॉर्डर सील होने पर वह ट्रेन पकड़ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसे जाएंगे। 

लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही थी कि नई दिल्ली से आखिर ट्रेन पकड़ने के लिए जाना है तो क्या करना होगा। ट्राइसिटी के बहुत से लोग जरूरी काम से दूसरे शहरों की यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने रेलवे से मांग की थी कि चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच निकट भविष्य में ट्रेन शुरू कर दी जाए ताकि नई दिल्ली स्टेशन से उन्हें दूसरे शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिल जाए और इससे वह सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने में होने वाली परेशानी से बच जाएं। रेलवे ने इस मांग को मानते हुए नई दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू की है, जिससे लोगों को देश के कई शहरों से कनेक्टिविटी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed