फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Train running between cold winds down, many were canceled

सर्द हवाओं के बीच कई ट्रेन चल रही लेट, कई हुई रद्द

Sun, 01 Jan 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 01 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Train running between cold winds down, many were canceled
train - फोटो : pti

रेलवे स्टेशन पर रविवार को सुपरफास्ट सहित काफी एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटों तक लेट रही। वहीं अंबाला-चंडीगढ़-ऊना को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 12.45 को आनी थी, लेकिन रद्द रही। 

विज्ञापन


इसके चलते यात्रियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ी। ट्रेनों के इंतजार में यात्री इधर से उधर भटकते रहे। कई यात्री पूछताछ खिड़की पर ट्रेन की समय-सारणी जानने की ताक में खड़े रहे। रविवार को अंबाला की ओर जाने वाली कालका मेल सुपरफास्ट ट्रेन तय समय पौने एक बजे से 13 घंटे लेट रही। 
विज्ञापन


वहीं मूरी एक्सप्रेस एक बजकर 22 मिनट की बजाय 17 घंटे लेट, आम्रपाली एक्सप्रेस 5.50 की बजाय 13 घंटे लेट, मालवा सुपरफास्ट साढ़े 8 की बजाय 7 घंटे से अधिक देरी से, दादर एक्सप्रेस सवा 8 की बजाय साढ़े 4 घंटे लेट, शताब्दी एक्सप्रेस तय समय साढ़े 9 बजे की बजाय 7 घंटे लेट, पश्चिम सुपरफास्ट 13.30 की बजाय डेढ़ घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस साढ़े 10 बजे आनी थी, लेकिन यह भी आठ घंटे लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed