{"_id":"534126e80a5623bdbb5f218bb522403b","slug":"train-reservation-full-till-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली पर घर जाने का मन है तो पढ़ें जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली पर घर जाने का मन है तो पढ़ें जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Aug 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप दीवाली से पहले घर जाना चाहते हैं तो अभी ट्रेन की बुकिंग करवा लें। ज्यादा देरी की तो और लंबी वेटिंग का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन
दीवाली से पहले 20, 21 और 22 अक्तूबर के लिए ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी शुरू हो गई है। शनिवार को 22 अक्तूबर के लिए जब बुकिंग शुरू हुई तो पहले घंटे में ही ट्रेनें फुल हो गई थीं। अब जो लोग इन तारीखों के लिए बुकिंग करवा रहे हैं उन्हें लंबी वेटिंग मिल रही है।
असल में ट्रेनों के लिए दो महीने पहले ही रिजर्वेशन शुरू हो जाती है। इस साल दीवाली 23 अक्तूबर की है। लोगों ने अभी से बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। चंडीगढ़ से यूपी के प्रमुख शहरों को जाने वाली ट्रेनों में तो सबसे ज्यादा भीड़ चल रही है। बाकी ट्रेनों में भी जगह मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में नहीं मिलेगी जगह
कालका-हावड़ा
ऊंचाहार एक्सप्रेस
चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
सद्भावना एक्सप्रेस
एसी कोच भी हुए फुल
ज्यादातर ट्रेनों के स्लीपर कोच तो फुल हो चुके हैं और अब तो एसी कोच में भी जगह नहीं बची है। फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी केलिए भी अब लंबी वेटिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
एक्सट्रा कोच लगे तो मिलेगी राहत
अब यदि ट्रेनों में एक्सट्रा कोच लगेंगे तभी यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी। आमतौर पर लंबी दूरी की ट्रेनों में फेस्टिवल सीजन के वक्त एक्सट्रा कोच लगा दिए जाते हैं। कई बार स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती हैं।