फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   train accident in chandigarh: two employees Suspend for negligence

चंडीगढ़ ट्रेन हादसा: रेलवे ने किया 2 कर्मियों को सस्पेंड

Sun, 28 Dec 2014 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Dec 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
train accident in chandigarh: two employees Suspend for negligence

चंडीगढ़ में पटरी से रेल का डिब्बा उतरने के मामले

विज्ञापन
में प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई, मामले में रेलवे ने दो कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।


दरअसल रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक्सट्रा डिब्बों का एक रैक बिना इंजन चल पड़ा। करीब एक किलोमीटर दूर जाकर तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और गड्ढे में जा गिरे। दो डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनमें एक शताब्दी का जनरेटर कोच भी था।

मामले में रेलवे प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम), अंबाला एके कठपाल ने कर्मचारियों की गलती मानते हुए एक यार्ड मास्टर और प्वाइंट्समैन को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


घटना रेलवे स्टेशन से कुछ दूर मौलीजागरां कॉलोनी के पास हुई। चंडीगढ़ स्टेशन पर दस डिब्बों का एक रैक शुक्रवार से खड़ा था। इनमें चंडीगढ़-अमृतसर और शताब्दी एक्सप्रेस के भी डिब्बे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैक के आखिरी डिब्बे के वैक्यूम ब्रेक का लीवर हट गया। इसके बाद सभी डिब्बे अपने आप चल पड़े। ये एरिया ढलान पर था जिससे डिब्बों ने काफी रफ्तार पकड़ ली। डिब्बों की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रैक के आखिरी प्वाइंट पर लगे लोहे के ब्रेकर भी टूट गए।

आवाज से अफरातफरी का माहौल

train accident in chandigarh: two employees Suspend for negligence

डिब्बे जब गिरे तो धमाके जैसी आवाज हुई। आवाज से वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। यहां पास ही एक मैदान भी है जहां बच्चे खेल रहे थे। घटना के वक्त अगर कोई ट्रैक के नजदीक होता तो जान भी जा सकती थी।

5 नवंबर को भी हुआ था ऐसा
पिछले महीने 5 नवंबर को ऊंचाहार ट्रेन भी वैक्यूम ब्रेक रिलीज हुए बिना इंजन चल पड़ा था। ट्रेन में यात्रियों की खचाखच भीड़ थी। इस कारण ब्रेक का लीवर हट गया। हालांकि इसमें कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। पहियों में पत्थर लगाकर ट्रेन को रोका गया था।

डीआरएम एके कठपाल ने बताया कि ये रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही है। हमने यार्ड मास्टर और प्वाइंटमैन को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed