फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tragic accident at Chandigarh-Zirakpur barrier, two policemen doing checking died

होली पर चंडीगढ़ में भीषण हादसा: 150 की स्पीड से आ रही कार ने नाके पर खड़े दो पुलिसकर्मियों समेत तीन को उड़ाया

Fri, 14 Mar 2025 09:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 09:22 AM IST
सार

चंडीगढ़-जीरकपुर बैरियर पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पोलो कार ने चेकिंग कर रहे पुलिसवालों को टक्कर मार दी। हादसे में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पोलो कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Tragic accident at Chandigarh-Zirakpur barrier, two policemen doing checking died
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर चंडीगढ़ में एक भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने गुरुवार रात करीब ढाइर् बजे जीरकपुर और चंडीगढ़ बैरियर पर नाके पर गाड़ी चेक कर रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं जिस कार की चेकिंग हो रही थी, उसके चालक की भी मौत हो गई। स्विफ्ट कार चालक भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे हल्लोमाजरा से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बोलेनो कार को चेकिंग के लिए रोका था। तभी जीरकपुर की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें :देहरादून में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार लग्जरी कार ने छह लोगों को कुचला, चार की मौके पर मौत; दो घायल
विज्ञापन



सूत्रों ने बताया कि मौके पर डीजीपी, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे। मृतकों की पहचान सिपाही सुखदर्शन  और एक होमगार्ड राजेश के रूप में हुई है। हादसे में स्विफ्ट कार बुरी तरह से डैमेज हो चुकी है। वहीं मौके पर सीएफएसएल और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Kurukshetra News: ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, तीन लोग घायल

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पोलो कार 150 की स्पीड से आ रही थी। टक्कर इतनी भयावह थी कि सभी मृतकों के शरीरों के चिथड़े उड़ गए। पुलिस जांच कर रही है कि क्या जानबूझकर गाड़ी चढ़ाई गई है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी नशे का आदि है। रात भी शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed