फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic police will issue a challan if it is done on mobile by stopping the car on the road

फरमानः सड़क पर गाड़ी रोककर मोबाइल पर बात की तो अब कट जाएगा चालान, जानिए कितना

Tue, 14 Jan 2020 01:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 14 Jan 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Traffic police will issue a challan if it is done on mobile by stopping the car on the road
कार चलाते हुए मोबाइल पर बात करना - फोटो : फाइल फोटो
अगर आप चंडीगढ़ की सड़कों पर वाहन चलाते हैं, तो जरा संभलकर चलाएं। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ एक और सख्त रवैया अपनाया है।
विज्ञापन


अब वाहन चलाते समय सड़क किनारे मोबाइल पर बात करना, सड़क किनारे पिक एंड ड्राप और रेड लाइट पर अपने बाईं ओर स्लिप रोड को ब्लाक करना महंगा पड़ेगा। इन नियमों की अवहेलना करने पर ट्रैफिक पुलिस अब आपका पांच सौ रुपये का चालान काट देगी। यही अवहेलना अगर दूसरी बार करता हुआ कोई पकड़ा गया तो चालान की राशि दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस इन तीनों उल्लंघन को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में जागरूकता अभियान चलाकर पहले लोगों को जागरूक करेगी। इसके बाद एक फरवरी 2020 को इसे लागू कर दिया जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस इस आफेंस के तहत नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के चालान काटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉप या रोड साइन पर कर सकते हैं पिक एंड ड्राप
ट्रैफिक पुलिस के नए नियमों के मुताबिक अब आप अपने वाहनों को बस स्टॉप वाली जगह, पार्किंग एरिया, रोड साइन वाली जगहों पर ही रोक सकते हैं। इन जगहों पर अपने वाहनों को रोककर किसी को पिक एंड ड्राप कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर बात भी इन जगहों पर करना होगा। सड़क किनारे अगर कोई वाहन चालक मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा जाएगा तो ट्रैफिक पुलिस उसका चालान काट देगी।

जाम से निजात पाने के लिए पहल
ट्रैफिक पुलिस के उच्चाधिकारियों के अनुसार, इन नियमों को लागू करने का मकसद यह होगा कि शहर में जाम की स्थिति को कम किया जा सके। पहले लोग अपने वाहनों को कहीं भी रोककर सवारियां उतारते और बैठाते थे। साथ ही राह चलते भी लोग सड़क के किनारेे अपने वाहनों को रोककर मोबाइल पर बात करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में कई बाद देखा गया कि वहां पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।


इन तीन सड़कों पर होगी शुरुआत
शहर में सबसे ज्यादा जाम की स्थिति मध्यमार्ग, दक्षिण मार्ग और उद्योग पथ पर बनती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस इन तीन जगहों पर इसकी शुरुआत करने जा रही है। ट्रैफिक एक्सपर्ट का मानना है कि यह नियम लागू होने से जाम लगने की स्थिति से बचा जा सकेगा। ट्रैफिक पुलिस इस नियम को लागू करने से पहले शहर भर में लोगों को नियमों के बारे में 31 जनवरी तक जागरूक करेगी।

मध्यमार्ग, दक्षिण मार्ग और उद्योग पथ पर जाम की स्थिति ज्यादा होती है। यही कारण है कि इन सड़कों पर एक फरवरी से नियम को लागू कर दिया जाएगा।
- शशांक आनंद, एसएसपी, ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed