फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   traffic police will cut challan if you will run vehicle on cycle track

चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक पर बाइक या कार दौड़ाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें, वरना पछताएंगे

Sun, 07 Oct 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Oct 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
traffic police will cut challan if you will run vehicle on cycle track
ट्रैफिक पुलिस
चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक पर बाइक या कार दौड़ाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। वरना परेशानी उठानी पड़ेगी, जो जेब पर भी भारी पड़ सकती है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की आदेशों की पालना करते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को साइकिल ट्रैक पर वाहन दौड़ा रहे चालकों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर 29 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैक पर वाहन चलाने वाले चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट सेक्शन 184 के तहत कार्रवाई की। इस सेक्शन के तहत चंडीगढ़ में पहली बार कार्रवाई की गई। इसके अलावा गिरफ्तार हुए लोगों की गाडियों को भी इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग सेक्टरों में 4 नाका लगाया था। ट्रैफिक पुलिस आए दिन साइकिल ट्रैक पर वाहन नहीं चलाने के लिए लोगों को अवेयर कर रही थी, कि वह वाहनों को ट्रैक पर न दौड़ाए। लेकिन इसके बावजूद ट्रैक पर वाहन लगातार दौड़ते नजर आ रहे थे। जिसके बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस संबंध में फटकार भी लगाई थी, कि साइकिल ट्रैक पर वाहनों के चलने की वजह से हादसा होने की संभवना ज्यादा रहती है। ट्रैफिक पुलिस इन पर रोक लगाए। इसके बाद शनिवार  ट्रैफिक पुलिस ने चार टीम गठित कर अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी क्री। इस दौरान वहां से गुजरने वालों चालकों को गिरफ्तार कर उनका चालान काट दिया।
विज्ञापन


मोटर व्हीकल एक्ट 184 में क्या होता है?
इससे पहले चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस साइकिल ट्रैक पर चलने वाले वाहनों का साधारण चालान करती थी। लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 184 के तहत कार्रवाई की है। इसके तहत अगर कोई साइकिल ट्रैक पर वाहन चलाता पकड़ा गया है तो उसे 6 महीने की सजा व 1 हजार रूपये जुर्माना हो सकती है और अगर वह ऐसा करता दोबारा 3 साल के अंदर पकड़ा जाता है तो उसपर 2 साल सजा या फिर 2 हजार रूपये जुर्माना का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन जगहों पर काटे इतने चालान
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग सेक्टरों में डीएसपी और इंस्पेक्टर की अगुवाई में कुल 4 नाके लगाया था। इस दौरान ट्रैक से गुजरने वाले सभी वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान कई लोग ट्रैफिक पुलिस को देख वहां से भागने की कोशिश भी की, लेकिन वह पुलिस की चंगुल में फंस गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर उनका चालान काट दिया गया। इसमें जिसमें साउथ में 10, साउथ वेस्ट 4, ईस्ट 7 सेंट्रल डिवीजन मं 2 और अन्य जगहों पर 6 केस दर्ज किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed