फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   traffic police_traffic challan_vahicals_chandigarh

तय स्पीड से तेज चलाया वाहन तो कटेगा चालान

Tue, 10 Dec 2013 12:31 PM IST
राजेश ढल्ल / चंडीगढ़
राजेश ढल्ल / चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Dec 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
traffic police_traffic challan_vahicals_chandigarh
नए साल में निर्धारित स्पीड लिमिट से तेज वाहन चलने पर चालान भी कटेगा और उसका सबूत भी चालान के साथ ही चालक को दिया जाएगा। फिर चालक बहाना नहीं बना सकेगा कि वह तो कम स्पीड पर वाहन चला रहा था।
विज्ञापन


इसके लिए ट्रैफिक पुलिस नए तरह के दो राडार खरीदने जा रही है। इसके लिए जनमार्ग पर ट्रायल हुआ। डीएसपी कमलदीप ने खुद इस सिस्टम की गुणवता को चेक किया।

इसकी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी। नए राडार से करीब एक किलोमीटर दूर के आ रहे वाहन की भी गति मापी जा सकेगी। ट्रैफिक पुलिस इन राडारों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो पीसीआर में लगाएगी।
विज्ञापन


इस प्रकार करेगा काम

पीसीआर के पिछले हिस्से में नए रडार सिस्टम के साथ एक कंप्यूटर (एलसीडी स्क्रीन) और प्रिंटर भी लगा होगा। यह नाके पर ही तैनात होगी। यह एक किलोमीटर दूर से आ रहे वाहन की स्पीड माप लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालान के साथ स्पीड की पर्ची भी दी जाएगी। अभी तक यह व्यवस्था है कि नाके से कुछ पहले कर्मचारी छुप कर बैठ जाते हैं।

वे वायरलेस से स्पीड की जानकारी नाके पर तैनात कर्मचारियों देते हैं। नए रडार सिस्टम में पुलिस के पास हर वाहन की स्पीड का डाटा स्टोर रहेगा।
 
चौक के पास चलें 30 किलोमीटर प्रति घंटा

नई नोटिफिकेशन के अनुसार चौक की चारों दिशाओं में 80 मीटर की दूरी तक वाहन की स्पीड लिमिट 30 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। इससे अधिक स्पीड पर चलने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed