फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic police made drivers aware of road safety

यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर चालकों को किया जागरूक

Thu, 11 Feb 2021 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Traffic police made drivers aware of road safety
चंडीगढ़। सेक्टर-16/17 (स्टेडियम चौक) पर यातायात पुलिस ने समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर नियमों की उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ जागरूक अभियान चलाया। इस दौरान सेंट्रल सहायक पुलिस आयुक्त पलक गोयल ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, नियमों की पालना करने और साइकिल सवार को ट्रैक के इस्तेमाल करने के बारे में यातायात का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर निरीक्षक गुरजीत कौर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

यातायात पुलिस 18 जनवरी से 17 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मना रही है। इसी क्रम में बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे स्टेडियम चौक पर जागरूक अभियान चलाया गया था। सेंट्रल सहायक पुलिस आयुक्त पलक गोयल के अलावा ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला और डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के बच्चे उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इसके अलावा यातायात नियमों की पालना करने वाले बैनर को चौक के चारों तरफ लगाया गया था। इनके जरिए लोगों को यातायात नियमो की पालना करने की हिदायतें दी जा रही थी। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात पुलिस जागरूक करती नजर आई। बता दें कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस आए दिन अलग अलग चौक और लाइट प्वाइंट पर चालकों को जागरूक कर रही है ताकि चालकों में वाहन चलाने के दौरान नियमों को लेकर जागरूकता फैले।
विज्ञापन

------- बॉक्स
3-बीआरडी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला
उधर, यातायात सहायक पुलिस आयुक्त जसविंदर सिंह की अगुवाई में हवाई सेना 3 बीआरडी में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना, शराब पीकर वाहन चलाना, सीट बेल्ट, हेलमेट पहनना, लेन बदलना, जेबरा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करना समेत अन्य अवहेलना के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा सड़क दुर्घटना के वीडियो भी प्रदर्शित किए गए, ताकि यह जागरूक किया जा सके कि किसी व्यक्ति की जल्दबाजी या गलती से सड़क किनारे टक्कर हो जाती है, जिससे जानलेवा और गंभीर चोटें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed