{"_id":"f1a3a44a3488f021420dccce8d8cd99e","slug":"traffic-police-bericade-challan-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर नाका लगा काटने लगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर नाका लगा काटने लगे चालान
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Dec 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनमार्ग और उद्योग पथ पर सोमवार दोपहर को पुलिस ने सड़क के बीचोबीच बेरकेड्स लगाकर चालान काटे। इससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई।
अकेले जनमार्ग पर ही तीन घंटे में लेन फालो न करने के लिए करीब सौ वाहन चालकों के चालान काटे गए।
ट्रैफिक पुलिस पिछले सप्ताह से रोज तीन घंटे के लिए सड़क के बीचो बीच बेरीकेड्स लगा रही है। सोमवार को सोमवार को जनमार्ग पर सेक्टर-17 के आरबीआई बैंक के पिछली ओर नाका लगाया गया। वाहनों को रोकने के लिए अस्थाई स्पीड ब्रेकर भी लगाए गए।
यहां ज्यादातर चालान उन लोगों के हुए जो येलो लाइन की लेन में दोपहिया या कार दौड़ा रहे थे। यह लेन बसों, टैक्सियों के लिए है। बेरीकेड्स लगने से यहां जाम की सी स्थिति रही।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह का कहना है कि शहर के व्यस्त मार्गों पर सड़क के बीचो-बीच दिन में बेरीकेड्स नहीं लगाए जाने चाहिए। लेनिंग सिस्टम के बारे में तो अभी तक लोगों को जागरूक भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-15 निवासी मनु दूबे का कहना है कि पूरे शहर में ट्रैफिक पुलिस की ओर से सिर्फ चालान पर जोर दिया जा रहा है। सोमवार को लगाए गए नाके के दौरान पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील को भी रोका गया लेकिन उन्हें भी इस सिस्टम की जानकारी नहीं थी, इसके साथ ही हरियाणा का एक रिटायर अधिकारी भी नाके पर काफी मिन्नते करते हुए दिखाई दिए।
एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक लेनिंग सिस्टम को लागू किया जा रहा है। इसीलिए जनमार्ग पर नाका लगाया गया।