फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   trade fair in chandigarh

मेले में आइए और ढेर सारा सामान ले जाइए

Sun, 19 Oct 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Oct 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
trade fair in chandigarh

सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित सीआईआई फेयर में शनिवार को खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। मेले में रोजमर्रा में इस्तेमाल में आने वाली कई बेहतरीन आइटम हैं। \

विज्ञापन

इनकी कीमत 200 से लेकर दो हजार रुपये तक की है। सजावट के लिए कई आकर्षक इलेक्ट्रानिक आइटम्स, केन बास्केट व लावर स्टिक उपलब्ध हैं। पहनावे में पाकिस्तानी सूट, जड़ी की साड़ियां और मीनाकारी भी मिल रही है। आयोजकों ने बताया कि रविवार को मेले में दोगुनी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


350 में रुंए काटने वाली मशीन

सीआईआई मेले में नई दिल्ली से आई लक्ष्मी इंटरप्राइजेस ने कई तरह के इलेक्ट्रानिक आइटम्स पेश किए हैं। यहां के स्टाल पर 350 रुपये में रुंए काटने वाली मशीन है। विशेषतौर पर कोलकाता से मंगवाए गए बंधन वार की कीमत केवल 150 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना से आए ग्लोबल सेल्फ हेल्प ग्रुप की ओर से इंस्टैंट मिक्स मसालों की खुशबू लोगों को स्टाल तक खींचकर ला रही है। ग्रुप की मेंबर गुरदेव कौर देयोल ने बताया कि उनके पास ऐसे मसाले हैं, जिन्हें डालने के बाद किसी भी तरह के मसाले को डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनके पास विशेष तौर पर अमृतसरी चना, कढ़ी मसाला और मिक्स सब्जी के मसाले मौजूद हैं। इन मसालों की कीमत 30 रुपये से लेकर 60 रुपये तक है।   

बिजली व गैस बचाने का उपकरण
यदि आपके घर में बिजली की ज्यादा खपत है और बिजली का बिल काफी आ रहा है तो इसके लिए सीआईआई के मेले में एक खास उपकरण मौजूद है। लुधियाना से आए फाइन इंटरप्राइजेस ने पावर फैक्टर कंट्रोलर उतारा है। इसकी मुख्य विशेषता यह है कि इसको लगाने पर करीब 30 प्रतिशत बिजली बचाई जाती है।


तमिलनाडु व वेस्ट बंगाल के स्टाल पर भीड़ तमिलनाडु इस मेले में पहली बार प्रतिभागिता कर रहा है। स्टाल में कोकोनट लैंब शेड बेहद पसंद किए जा रहे हैं। इसकी कीमत ढाई सौ रुपये लेकर आठ सौ रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed