फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tractor trolley full of bricks crushed Activa rider, condition critical

Chandigarh News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक्टिवा सवार को कुचला, हालत गंभीर

Thu, 03 Aug 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley full of bricks crushed Activa rider, condition critical
डेराबस्सी। सरकारी कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। जानकारी के मुताबिक, एक्टिवा सवार युवक सरकारी कॉलेज की ओर जा रहा था। इसी बीच जब वह थाने के सामने पहुंचा तो एक तरफ ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और दूसरी तरफ एक अन्य वाहन खड़ा होने के कारण वह तंग जगह से एक्टिवा निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान ट्रॉली का टायर उसके आधे शरीर के ऊपर से गुजर गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गिरने के बाद काफी शोर मचाया लेकिन ट्रैक्टर चालक को उनकी आवाज नहीं सुनाई दी व उसकी ट्राॅली के टायर उसके ऊपर से निकल गए। राहगीरों ने मुश्किल से उसे ट्रैक्टर ट्राॅली के टायरों के नीचे से निकाला। मौके पर कोई भी वाहन चालक युवक को अपने वाहन में बिठाने के लिए तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जसकंवल सिंह ने बताया कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। एक्टिवा के दस्तावेजों से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed