{"_id":"600b40db8ebc3e2c50457188","slug":"tractor-march-today-against-agricultural-law-chandigarh-news-pkl4015760155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में पेंडू संघर्ष कमेटी चंडीगढ़ की ओर से शनिवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। ट्रैक्टर मार्च गांव धनास से शुरू होकर गांव डड्डूमाजरा के स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त होगा। पेंडू संघर्ष कमेटी के महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल ने बताया कि चंडीगढ़ के सभी गांवों में यह मार्च पहुंचेगा। इसमें मोटरसाइकिल और कारें भी शामिल होंगी।
किसान नौजवान एकता के नेता कृपाल सिंह और प्रतीक मान ने बताया कि उनका संगठन भी ट्रैक्टर मार्च में शामिल होगा। इसका रूट मैप तैयार कर लिया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होकर यह ट्रैक्टर मार्च सभी गांवों में जाएगा।
सुबह साढ़े आठ बजे गांव धनास के बस अडडा से शुरू होकर यह मार्च गांव सारंगपुर, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू, खुड्डाअलीशेर, कैंबवाला, किशनगढ़, मनीमाजरा, दड़वा, मौली, रायपुरकलां, मक्खन माजरा, रायपुरखुर्द, बहलाना, हल्लोमाजरा, बुड़ैल, कजहेड़ी हटावा, बुटेरला, बडहेड़ी, पलसौरा और मलोया होते हुए गांव डड्डूमाजरा के स्टेडियम में संपन्न होगा।
विज्ञापन
शिअद भी लेगा हिस्सा
चंडीगढ़ के शिअद अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि शनिवार को पेंडू संघर्ष कमेटी की ओर से किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च में शामिल होंगे। पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों से मार्च में शामिल होने के लिए कहा गया है।