{"_id":"5ef64c658ebc3e42c3174c9a","slug":"track-and-trace-system-to-be-prevent-fake-liquor-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: ट्रैक एंड ट्रेस तकनीक से नकली शराब पर लगेगा लगाम, हर बोतल का होगा क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: ट्रैक एंड ट्रेस तकनीक से नकली शराब पर लगेगा लगाम, हर बोतल का होगा क्यूआर कोड
Sat, 27 Jun 2020 01:24 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नकली शराब पर रोक लगाने के लिए विभाग कई व्यवस्थाएं कर रहा है। होलोग्राम के अंदर छेड़छाड़ होती है, इसलिए हरियाणा ही नहीं बहुत से प्रदेशों ने होलोग्राम को बंद किया है। इसकी एक नई तकनीक है, जो दिल्ली के अंदर, उत्तर प्रदेश में खासतौर पर पड़ोसी राज्यों में पिछले एक साल से फॉलो किया जा रहा है। इसे ट्रैक एंड ट्रेस कहते हैं, जिसके तहत हर बोतल का क्यूआर कोड होगा। इसके माध्यम से बोतल भरने से लेकर उसके बिकने तक की मॉनीटरिंग कर पाएंगे।
विज्ञापन
चूंकि कोविड के कारण उपकरण उपलब्ध नहीं हो पाए इसलिए देरी हुई। अधिकतम उपकरण हमारे पास चीन, जापान, कोरिया और ताइवान से आते थे। वर्तमान में ट्रैक एंड ट्रेस का टेंडर डॉक्यूमेंट ऑनलाइन आबकारी विभाग की वेबसाइट पर है। जो लोग इस प्रक्रिया में शामिल हैं, हमने उनके सुझाव मांगे हैं। ताकि जरूरत पर कोई संशोधन हो तो किया जा सके। जल्द ही हम खुली बोली में इसका अलॉटमेंट कर देंगे।
विज्ञापन
यह जरूर है कि जुलाई अंत या अगस्त के प्रथम सप्ताह तक हरियाणा के प्रत्येक ठेके पर हम पीओएस लगाएंगे। इससे हर बोतल के क्रय विक्रय का डिजिटल रिकॉर्ड मेनटेन होगा। सरकार के पास सही डाटा भी मौजूद रहेगा कि एक्साइज ड्यूटी वाली शराब कितनी बिकी। इसके बावजूद यदि ठेके पर अवैध शराब मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि ठेके का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन