फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Toy Train on Kalka-Shimla Track will continue till Monday

स्नोफॉल को एन्जॉय करना है तो पढ़ें अहम खबर

Sat, 03 Jan 2015 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका Updated Sat, 03 Jan 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
Toy Train on Kalka-Shimla Track will continue till Monday

सैलानियों को पहाड़ों में बर्फबारी का आनंद दिलाने के लिए रेलवे की ओर से चलाई गई दो हॉली डे स्पेशल ट्वाय ट्रेनों के बंद होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। रेलवे की योजना इन ट्रेनों को सोमवार तक ही चलाने की योजना है। इसके बाद इन गाड़ियों को बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


कालका से शिमला जाने वाले सैलानियों की संख्या में हालांकि अभी तक कोई खास गिरावट नहीं आई है, लेकिन पांच जनवरी के बाद ट्वाय ट्रेन में वेटिंग लिस्ट सामान्य हो रही है। इसके चलते रेलवे ने पिछले महीने शिमला के लिए शुरू की गई दो हॉली डे स्पेशल ट्वाय ट्रेन को बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वर्ष पिछले वर्षों के मुकाबले पहाड़ों में समय से पहले और ज्यादा बर्फबारी हुई है। इस कारण रेलवे के लिए विंटर सीजन कुछ लंबा हो गया। पिछले कुछ वर्षों के दौरान जहां विभाग हॉली डे स्पेशल ट्वाय ट्रेन को दो तीन जनवरी तक ही बंद कर देता था, वहीं इस बार विभाग पांच जनवरी तक हॉली डे स्पेशल ट्रेन चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार के बाद कुछ दिन दो ट्रेन चलेंगी

Toy Train on Kalka-Shimla Track will continue till Monday

हालात यह हैं कि ट्वाय ट्रेन में सैलानियों के लिए सीट पाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन इन दो हॉली डे स्पेशल ट्वाय ट्रेन चलने के कारण सैलानियों को सीट पाने में कुछ हद तक आसानी हो रही है।

विभाग की भी यही कोशिश है कि स्टेशन पर आने वाले ज्यादा से ज्यादा सैलानियों को ट्रेन में जगह मिल सके और वह ट्वाय ट्रेन के सुहाने सफर का आनंद उठा सकै।

इस बारे में स्टेशन से बताया गया कि सुबह 6:30 बजे चलने वाली शिवालिक डुप्लीकेट हॉली डे और दोपहर 12:45 हॉलीडे स्पेशल ट्वाय ट्रेन को पांच जनवरी तक चलाया जाएगा।

इसके अलावा अगर पांच जनवरी के बाद भी वेटिंग लिस्ट ज्यादा हुई तो दोनों ट्रेन कुछ दिन के लिए ओर चलाई जा सकती हैं।

ये आठ ट्रेनें चल रही हैं शिमला के लिए

Toy Train on Kalka-Shimla Track will continue till Monday

  • पैसेंजर सुबह 4:00 बजे
  • रेलकार सुबह 5:10 बजे
  • शिवालिक डीलक्स सुबह 5:30 बजे
  • मेल एक्सप्रेस सुबह 6:00 बजे
  • पैसेंजर सुबह 8:30 बजे
  • हिमालयन क्वीन दोपहर 12:10 बजे
  • डुप्लीकेट शिवालिक सुबह 6:30 बजे
  • हॉलीडे स्पेशल दोपहर 12:45 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed