फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tourists place, natural beauty, Keshopur, Community Reserve, Eight years, Punjab government, Gurdaspur

पर्यटकों को आखिर कैसे रिझाए मेहमान परिंदों का डेरा

Wed, 29 Oct 2014 11:01 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Wed, 29 Oct 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
tourists place, natural beauty, Keshopur, Community Reserve, Eight years, Punjab government, Gurdaspur
केशोपुर छंब आज उपेक्षा का शिकार है। ऐसे में सवाल है कि अपने नैसर्गिक सौन्दर्य के बावजूद आखिर यह पर्यटकों को रिझाए भी तो कैसे? ठंड के दिनों में विदेशी पक्षियों के प्रवास के दौरान आकर्षण का केंद्र इस छंब की सुंदरता में चार चांद लगाने की कवायद तो आठ साल पहले ही शुरू हो गई थी, लेकिन बाद में सारी कवायद ठंडे बस्ते में डाल दी गईं। दिलचस्प बात यह है कि इसे सूबे में पर्यटन के विकास के लिहाज से खुद प्रदेश सरकार ने ही कम्यूनिटी रिजर्व छंब घोषित किया था।
विज्ञापन



 जिला मुख्यालय से करीब पांच से छह किलोमीटर दूर बहरामपुर सड़क पर स्थित लगभग 800 एकड़ क्षेत्रफल में फैले केशोपुर छंब के बारे में कहा जाता है कि यहां कभी महाराजा रणजीत सिंह भी शिकार के लिए आते थे। ठंड के दिनों में आज भी यह स्थान विभिन्न प्रजातियों के  साइबेरियन या अन्य विदेशी पक्षियों का डेरा बन जाता है। यह पक्षि इस स्थान की शोभा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। अफसोस की बात यह है कि उचित देखभाल के अभाव में आज इसका क्षेत्रफल सिमटता जा रहा है।
विज्ञापन



सिमट रहा क्षेत्रफल :
पूर्व में जिले के डीसी रहे एसके संधु ने छंब को विकसित करने के लिए योजना तैयार कर इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी थी। इस पहल के आठ साल गुजर जाने के बाद फिर कोई कदम नहीं उठाया जा सका। आज स्थिति यह है कि छंब क्षेत्र में अवैध कब्जे का क्रम जारी है। यहां पानी कम होने की स्थिति में लोगों ने यहां काश्त करने के अलावा मछली पालन करना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का नजीता है कि हाल के कुछ वर्षों में यहां प्रवासी पक्षियों के आगमन की संख्या में भी कमी आई है। काबिलेगौर है कि करीब चार साल पूर्व एशिया बैंक से संबंधित दिल्ली से आई एक टीम ने भी यहां का मुआयना किया था।


टीम की ओर से इस स्थान के सौन्दर्यीकरण पर आने वाली लागत का ब्यौरा तैयार तो किया गया, लेकिन इस बार भी मामला ठप पड़ गया। मामले में जिलाधीश गुरदासपुर डा.अभिनव त्रिखा का कहना है कि छंब को विकसित करने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके लिए स्थानीय युवाओं को गाइड के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed