फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tour packege dismiss, case file

ट्रैवल कंपनी ने खारिज किया टूर पैकेज, मुकदमा

Sat, 15 Mar 2014 12:40 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Mar 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
tour packege dismiss, case file
होली-डे पैकेज को खारिज करने पर एक ट्रैवल कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। मुकदमा सेक्टर-18 बी निवासी ज्योतबीर ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेक्टर-17 स्थित ट्रैवल कंपनी अमेरिका होलीडेज के निदेशकों रिचा और विपुल ने उससे हांगकांग का पैकेज बुक करवाने के लिए दो लाख 32 हजार रुपये लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार रिच्चा और विपुल यह कंपनी चलाते हैं।

उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को उनकी बेटी का जन्मदिन था। परिवार ने इसे हांगकांग में सेलेब्रेट करने की योजना बनाई। इसलिए उन्होंने परिवार के चार सदस्यों के लिए पैकेज बुक करवाने के लिए बात की।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद रिचा ने उन्हें फोन कर टूर कन्फर्म और सस्ता करने का आश्वासन दिया। उनके कहने पर ही उन्होंने दो लाख 32 हजार रुपये की राशि जमा करवाई। इसके कुछ दिन बाद ज्योतबीर को कंपनी की ओर से ही कॉल आया कि उनका पैकेज टूर खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कंपनी के लोग कई अन्य को धोखा देकर कार्यालय बंद करके चले गए हैं। पुलिस ने इस मामले में कंपनी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed