फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tough competition between women candidates in four assembly seats of Punjab

पंजाब की इन चार सीटों पर मुकाबला रोचक: महिला प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर, सोनू सूद की बहन भी मैदान में

Wed, 16 Feb 2022 10:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इन सीटों पर मुकाबला दिलचस्प है। 20 फरवरी को मतदान होगा तो 10 मार्च को यह पता चलेगा कि किसने-किसको मात दी है।
loader
Tough competition between women candidates in four assembly seats of Punjab
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसी सीटें हैं, जिनकी इन दिनों खूब चर्चा है। इन सीटों में मलोट, मलेरकोटला, मोगा और मुक्तसर शामिल हैं। इन पर पुरुषों से ज्यादा महिला प्रत्याशियों की चर्चा हो रही है। चर्चा के पीछे की बड़ी वजह यह है कि ये महिला प्रत्याशी पुरुषों से अधिक शिक्षित होने के साथ ही धनबल में भी आगे हैं। इन सीटों पर महिला बनाम महिला के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। 



पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 20 फरवरी को है। सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज चेहरे सड़कों पर वोट मांग रहे हैं। इस सबके बीच पंजाब की चार सीटों पर महिलाओं के बीच मुकाबले को लेकर खूब चर्चा हैं। ये सीटें मलोट, मलेरकोटला, मोगा और मुक्तसर की हैं। इन पर ऐसा नहीं है कि पुरुष प्रत्याशी मैदान में नहीं हैं लेकिन इसके बाद भी महिलाओं की चर्चा हो रही है। 


मलोट, मलेरकोटला, मोगा और मुक्तसर सभी चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने चार में से दो निर्वाचन क्षेत्रों से महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। किसानों संगठनों के राजनीतिक दल संयुक्त समाज मोर्चा और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस ने भी एक-एक महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इन चारों विधानसभा सीटों पर महिला बनाम महिला का मुकाबला काफी रोचक है।

मलोट: कांग्रेस-आप आमने-सामने
मलोट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और आप आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने यहां से आप की बागी रुपिंदर कौर रूबी को मैदान में उतारा है। आप ने पूर्व सांसद प्रोफेसर साधु सिंह की बेटी डॉ. बलजीत कौर को टिकट दिया है। यह मुकाबला चुनाव में बेहद रोमांचक माना जा रहा है।

मलेरकोटला: दो पूर्व डीजीपी की पत्नियों में लड़ाई 
मलेरकोटला में दो पूर्व डीजीपी की पत्नियों में सीधी लड़ाई है। कांग्रेस ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी और मौजूदा सरकार में मंत्री रजिया सुल्ताना को टिकट मिला है। जबकि इनके मुकाबले पंजाब लोक कांग्रेस ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद इजहार आलम की पत्नी फरजाना आलम को टिकट दिया है। ये दोनों महिला प्रत्याशी पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी मानी जाती हैं। सुल्ताना इस सीट से तीन बार और फरजाना आलम एक बार जीत चुकी हैं।

मोगा: सोनू सूद की बहन ने रोचक बनाया मुकाबला
मोगा सीट का चुनावी मुकाबला अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका के चुनाव मैदान में उतरने के बाद बेहद रोचक हो गया है। कांग्रेस ने मालविका सूद सच्चर को मोगा से उतारा है। वहीं आप ने डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को मालविका के सामने चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।

मुक्तसर: किसान-कांग्रेस की टक्कर 
मुक्तसर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और खेती किसानी से सियासत में आए किसानों के बीच सीधी टक्कर है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक करण कौर बराड़ को प्रत्याशी बनाया है। संयुक्त समाज मोर्चा ने अनुरूप कौर को टिकट दिया है। करण कौर बराड़ पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हरचरण सिंह बराड़ की पुत्रवधू हैं। अनुरूप कौर ने चुनाव के लिए दिल्ली से पंजाब का रुख किया है। वह डीयू के एसजीटीबी खालसा कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed