फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Total of 598 nomination filed with Election Commission in Punjab for Loksabha Election

Loksabha Election: पंजाब में 13 सीटों के लिए भरे गए कुल 598 नामांकन, 17 को नाम ले सकेंगे वापस

Wed, 15 May 2024 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 May 2024 11:23 AM IST
सार

पंजाब में अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है। सभी नामांकनों की छंटनी की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने के लिए तारीख 17 मई निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Total of 598 nomination filed with Election Commission in Punjab for Loksabha Election
पंजाब में नामांकन प्रक्रिया संपन्न् - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए सभी 13 सीटों पर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। चुनाव आयोग के पास अब कुल 598 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही सभी सीटों पर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। अमृतसर सीट से कुल 53 नामांकन आए हैं। आनंदपुर सीट से 56 व बठिंडा से 40 नामंकन आए हैं। इसी तरह फरीदकोट से 41 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं और इसमें मंगलवार को नामांकन भरने वालों में आम आदमी पार्टी के कर्मजीत सिंह अनमोल का नाम शामिल है। फतेहगढ़ साहिब से 33 नामांकन पत्र दााखिल किए गए हैं, जिसमें कांग्रेस के अमर सिंह और भारतीय जनता पार्टी के गेजा राम ने भी मंगलवार को नामांकन भरा है। 


इसी तरह फिरोजपुर से 48, गुरदासपुर से 60, होशियारपुर से 27, जालंधर से 35, खडूर साहिब से 43, लुधियाना से 70, पटियाला से 49 और संगरूर से 37 नामांकन आए हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि लोक सभा मतदान 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने के आखिरी दिन 13 लोक सभा सीटों के लिए 226 नामांकन-पत्र दाखि़ल किए गए। इस तरह 7 मई से 14 मई तक राज्य में कुल 598 नामांकन-पत्र दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed