फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Torch march in support of Nari Shakti Vandan Act in Moulijagra

Chandigarh News: मौलीजागरा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मशाल पदयात्रा

Fri, 01 May 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Torch march in support of Nari Shakti Vandan Act in Moulijagra
चंडीगढ़। मौलीजागरा में वीरवार को महिलाओं के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन आक्रोश मशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में वोट कर नारी शक्ति का अपमान किया है, जिसे देश की महिलाएं कभी स्वीकार नहीं करेंगी।
विज्ञापन

यह मशाल पदयात्रा सामुदायिक केंद्र, मौली जागरा के बाहर से शुरू होकर शिव मंदिर, मौली जागरा तक निकाली गई। नारी शक्ति का सम्मान करो, महिला विरोधी सोच नहीं चलेगी और नारी शक्ति जिंदाबाद जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मेयर सुमन अमित शर्मा उपस्थित रहीं। उनके साथ पूर्व उप मेयर एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी, निशा शर्मा, फरमिला, संदीप कौर, मंजू वर्मा, किरण, ज्योति, राधा बिष्ट और सोनिया अटवाल सहित कई प्रमुख महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed