फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Took jewelery worth Rs 25 lakh without paying, mortgaged it to another jeweler for Rs 7 lakh

Chandigarh News: बिना रुपये दिए 25 लाख के गहने लिए, दूसरे ज्वेलर के पास सात लाख रुपये में रख दिए गिरवी

Sat, 04 May 2024 03:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Took jewelery worth Rs 25 lakh without paying, mortgaged it to another jeweler for Rs 7 lakh
चंडीगढ़। पंजाब सरकार में बड़ी अधिकारी बताने वाली एक महिला के खिलाफ सेक्टर-17 के ज्वैलरी शॉप मालिक ने पुलिस को शिकायत दी है। आरोप लगाया है कि महिला ने पहले विश्वास बनाया और फिर एक दिन 25 लाख रुपये के गहने लिए और चली गईं। मांगने पर भी नहीं लौटाए, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान पंजाब के बटाला निवासी कंवलजीत कौर के रूप में हुई। जांच में पता चला कि उसने वह गहने सेक्टर-19 में एक सुनार के पास सात लाख रुपये में गिरवी रख दिए। पुलिस को दी शिकायत में बिकास चंदर ने बताया कि वह सेक्टर-17 में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। कंवलजीत कौर नाम की महिला लंबे समय से उनकी दुकान पर आती थी और गहने खरीदती थी। वह अपने आप को पंजाब सरकार में बड़ा अधिकारी बताती थी। उसने बताया था कि उसे सेक्टर-16 में सरकारी आवास मिला हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि महिला हमेशा ही उनकी दुकान पर लग्जरी गाड़ियों में आती थी। इससे उसकी अच्छी छवि बन गई थी। 12 मार्च को वह दुकान पर आई और उसने करीब 25 लाख कीमत के 324 ग्राम वजन के गहने खरीदे। उसने कहा कि वह घर जाकर अपनी बेटी को गहने दिखाएगी। अगर उसको पसंद आते हैं तो आधे घंटे में रुपये भिजवा देगी मगर महिला ने न तो पैसे भिजवाए और न ही गहने वापस किए। कई दिन इंतजार करने के बाद उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब महिला को गिरफ्तार कर गहनों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि गहनों को सात लाख रुपये में दूसरे सुनार के पास उसने गिरवी रख दिया है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed