फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tongue war on social media in politician on robert vadra

वाड्रा पर सोशल मीडिया में नेताओं के बीच छिड़ी जंग

Sat, 16 May 2015 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 May 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
tongue war on social media in politician on robert vadra

राबर्ट वाड्रा लैंड डील मामले की जांच के लिए हरियाणा सरकार ने जांच आयोग का गठन कर अपनी पीठ तो थपथपा ली, लेकिन मामले की जांच अभी शुरू भी नहीं हुई कि सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच ट्वीट युद्ध छिड़ गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जब राबर्ट वाड्रा ने हरियाणा सरकार की ओर से जांच आयोग का गठन किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के जरिए दी तो प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्रियों ने मोर्चा संभाल लिया। राबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे इससे खुश हैं और इससे सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


इसके जवाब में बेबाक बयानबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर यहां तक कह दिया कि वाड्रा मजबूर हैं। यह तो आर्टिफिशियल खुशी है। इसे अंग्रेजी में केमोफ्लेजिंग कहते हैं, जिसमें इंसान अपनी पीड़ा छुपाने के लिए जानबूझकर चेहरे पर मुस्कान ले आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह जहां भी जाते थे, मीडिया यही सवाल करता था कि वाड्रा लैंड डील की जांच कब होगी। अब इस सवाल का जवाब आ चुका है। उधर, कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने कहा है कि वाड्रा प्रकरण में कोई सच्चाई नहीं है। इस जांच में कुछ भी नहीं मिलेगा।


बीजेपी बैठक में छाए रहे वाड्रा

भारतीय जनता पार्टी के छह माह पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शुक्रवार को वाड्रा लैंड डील मामला छाया रहा। बैठक में मौजूद पूरी सरकार के सामने ज्यादातर नेताओं ने वाड्रा मसले पर ही चर्चा की। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जस्टिस ढींगरा के नेतृत्व में जांच आयोग वाड्रा मामले में दूध का दूध पानी का पानी करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के शासनकाल में एक एक इंच जमीन घोटाले की जांच हरियाणा सरकार कराने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed