{"_id":"64a9c89bc8a28b852902d72f","slug":"tomorrow-is-the-last-day-to-apply-for-pg-courses-in-pu-chandigarh-news-c-16-sml1026-184041-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में पीजी कोर्सेज के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में पीजी कोर्सेज के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स और डिप्लोमा कोर्स में आवेदन करने का सोमवार को आखिरी दिन है। इसके बाद यूनिवर्सिटी की ओर से आवेदन नहीं लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए वेबसाइट https://onlineadmissions.puchd.ac.in पर आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर कोर्स संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई है। दाखिला फॉर्म की फीस भी 10 जुलाई तक ही ऑनलाइन जमा करवानी होगी। इसके बाद दाखिला बिना लेट फीस 21 जुलाई से 7 अगस्त तक किया जाएगा। वहीं चेअरपर्सन की अनुमति के साथ देरी फीस एक हजार के साथ 8 अगस्त से 16 अगस्त तक दाखिला किया जाएगा। इसके बाद भी अगर कोई अभ्यर्थी दाखिले से वंचित रहता है तो वाइस चांसलर की अनुमति के साथ देरी फीस तीन हजार के साथ 17 अगस्त से 31 अगस्त तक दाखिला दिया जाएगा।
कॉलेजों में कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
शहर के 11 सरकारी और निजी कॉलेजों में कला और विज्ञान संकाय के 21 पीजी कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को कॉलेजों की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सभी कॉलेजों की ओर से दाखिले को लेकर डीएचई के साथ संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट पर विवरणिका जारी की गई है। दाखिला मेरिट के आधार पर मिलेगा। वहीं यूजी डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कोर्स व बीवॉक में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।