फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tomorrow, a mega campaign of cleanliness will run at 182 places in the city, to join, register on the website.

Chandigarh News: कल शहर में 182 जगहों पर चलेगा स्वच्छता का महाअभियान, जुड़ने के लिए वेबसाइट पर कराएं पंजीकरण

Sat, 30 Sep 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow, a mega campaign of cleanliness will run at 182 places in the city, to join, register on the website.
चंडीगढ़। शहर में एक अक्तूबर को एक साथ 182 जगहों पर स्वच्छता का महाअभियान चलेगा। नगर निगम ने लोगों ने भी इसमें जुड़ने का आह्वान किया है। लगभग हर इलाके में स्वच्छ गतिविधियां होंगी। लोग https://swachhatahiseva.com/ पर जाकर खुद का पंजीकरण करा सकते हैं और एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे स्वच्छता के महाअभियान में जुड़ सकते हैं।सभी कार्यक्रम एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान के हिस्से के रूप में चलाया जाएगा। एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे शहर के 35 वार्ड, 35 पार्क, 35 मार्केट, 35 स्कूल और 35 सार्वजनिक टॉयलेट समेत कुल 182 जगह पर स्वच्छता अभियान चलाएगा। अभियान में शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन आदि का सहयोग होगा। लोग भी वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद पंजीकरण के टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मैप नजर आएगा। उसमें जूम करने के बाद सभी को चंडीगढ़ पर जाना होगा। जूम करते ही लोगों को नजर आने लगेगा कि शहर के किस इलाके में कहां कार्यक्रम हो रहा है और उसमें कितने लोग शामिल होंगे। लाल रंग के इंडिकेटर से इसे दिखाया गया है। उस पर क्लिक करते ही अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए उस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर का नाम और मोबाइल नंबर भी वेबसाइट पर दिखने लगेगा। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि शहरवासी भी अपनी गली, आस-पड़ोस, किसी पार्क, मार्केट, अंडरपास या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर इस स्वच्छता अभियान में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें मन की बात के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने 1 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान की अपील की थी। शहर में चलने वाला यह स्वच्छता अभियान अन्य से काफी अलग होगा क्योंकि जिस भी पार्क में अभियान चलेगा, उस पार्क की सफाई के साथ पेड़ों की प्रूनिंग, कचरे को हटाने समेत संपूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से मनीमाजरा में डेढ़ हजार से 2000 छात्र भी व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed