फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tomato prices again make people cry in Chandigarh, situation likely to be like last year

Chandigarh News: चंडीगढ़ में टमाटर के भाव फिर लगे रुलाने, स्थिति पिछले साल जैसे होने के आसार

Sun, 14 Jul 2024 05:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Tomato prices again make people cry in Chandigarh, situation likely to be like last year
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की मंडी में शनिवार को टमाटर 80 रुपये किलो बिका। सेक्टरों और अपनी मंडी में टमाटर के दाम 100 पहुंच गए हैं। महिलाएं चिंतित हैं कि कहीं पिछले साल जैसा हाल न हो जाए। टमाटर की कीमत पर गौर करें तो पिछले दो महीने में 25 रुपये किलो बिक रहा था। मंडी के आढ़ती आशंका जता रहे हैं कि अगर बारिश से आवक ज्यादा प्रभावित हुई तो जल्द ही कीमत और बढ़ सकती है।सेक्टर-26 मंडी के सब्जी विक्रेता बंटी ने बताया कि टमाटर की सप्लाई कम है। थोक रेट 60 रुपये है। फुटकर 80 से 100 रुपये बिक रहा है। अपनी मंडी के सब्जी विक्रेता नंदकिशोर का कहना है कि एक क्रेट में 5 से 6 किलो टमाटर खराब निकलता है। इस वजह से बाहर के दाम में अंतर दिख रहा है। पहाड़ों और आसपास के राज्यों में बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इनसेट-
प्रशासन करे राहत कार्य
डर सताने लगा है कि कहीं इस बार भी टमाटर 500 रुपये किलो पर न पहुंच जाए। प्रशासन को पिछले वर्ष की स्थिति से सबक लेकर जल्द से जल्द राहत संबंधी व्यवस्था बनानी चाहिए। -आयशा सिंह, सेक्टर 23
विज्ञापन

चंद हफ्ते पहले तक 25 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आखिरकार 100 रुपये पर पहुंच ही गया। अभी ठीक से बरसात भी नहीं हुई है तब ये हाल है, आने वाले दिनों में स्थिति कितनी खराब होगी। प्रशासन को रेट फिक्स करने चाहिए ताकि मनमानी की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिप्ती कुमारी, सेक्टर 19
इनसेट-
ऐसे बढ़ रही टमाटर की कीमत
दिन/महीना रेट
मई 25 से 30 रुपये
जून 35 से 40 रुपये
5 जुलाई 60 रुपये
10 जुलाई 70 से 75 रुपये
13 जुलाई 80 से 100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed