फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   toll tax slab on kgp expressway

KGP एक्सप्रेस-वे पर किसे और कितना देना होगा टोल, जानने के लिए क्लिक करें

Thu, 14 Jun 2018 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Thu, 14 Jun 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
toll tax slab on kgp expressway
केजीपी एक्सप्रेस-वे
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (केजीपी) पर 14 जून की रात 12 बजे से वाहन चालकों से टोल वसूलना शुरू हो जाएगा। वाहन चालकों को किमी के हिसाब से टैक्स देना होगा। वहीं, टोल प्लाजा शुरू होते ही दुपहिया वाहनों, ट्रैक्टर-ट्राली और भैंसा-बुग्गी पर रोक लगा दी जाएगी। यदि कोई इन्हें लेकर केजीपी पर गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 27 मई को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। केजीपी पर कार-जीप, एलसीवी, ट्रक-बस, 3 एक्सेल वाहन, 4-6 एक्सेल वाहन और 7 से ज्यादा एक्सेल वाले वाहनों से अलग-अलग प्रति किमी के हिसाब से टोल टैक्स लिया जाएगा। यह प्रति किमी 1.38 रुपये से लेकर 8.94 रुपये तक है। केजीपी पर वाहन चालक जिस प्वाइंट से प्रवेश करेगा वहां पर एक टोकन मिलेगा और जहां पर वाहन चालक एक्सप्रेस वे को छोड़ेगा वहां टोकन देकर टोल का भुगतना करेगा।
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक आशीष जैन ने बताया कि केजीपी पर वीरवार की रात 12 बजे से टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा। टोल टैक्स के रेट पहले ही तय कर दिए गए थे, जो सभी वाहनों के लिए अलग-अलग है। प्रति किमी के हिसाब से टैक्स वसूला जाएगा। केजीपी पर दुपहिया वाहन, ट्रैक्टर-ट्राली और भैंसा-बुग्गी लेकर जाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरी जानने को टोकन पर होगा बार कोड
केजीपी पर किसी भी वाहन को बीच सड़क पर टोल टैक्स नहीं देना होगा। सभी प्रवेश और निकास इंटरचेंज पर टोल बूथ बनाए गए हैं। किसी भी इंटरचेंज से वाहन प्रवेश करता है तो उसे एक टोकन दिया जाएगा, जिस पर एक बार कोड दर्ज होगा। इसके बाद जब वाहन चालक किसी भी इंटरचेंज पर बाहर निकलेगा तो टोकन जमा कराएगा। टोल बूथ कर्मचारी टोकन के बार कोड से पता कर लेगा कि वह वाहन किस इंटरचेंज से केजीपी पर प्रवेश किया है। उसी आधार पर टोल टैक्स लिया जाएगा।

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां-15.36 किमी
कार/जीप-16.744
एलसीवी-36.40
ट्रक/बस-71.99
3 एक्सेल-78.53
4-6 एक्सेल-112.89
ओवरसाइज (7एक्सेल)-137.44
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई-44.51 किमी
कार/जीप-61.60
एलसीवी-105.48
ट्रक/बस-208.61
3 एक्सेल-227.57
4-6 एक्सेल-327.14
ओवरसाइज (7एक्सेल)-398.27
दिल्ली-हापुड़ रोड पर डासना-52.19 किमी
कार/जीप-72.23
एलसीवी-123.69
ट्रक/बस-244.61
3 एक्सेल-266.84
4-6 एक्सेल-383.59
ओवरसाइज (7एक्सेल)-466.99
गाजियाबाद-अलीगढ़ रोड पर बील अकबरपुर-72.72 किमी
कार/जीप-100.64
एलसीवी-172.34
ट्रक/बस-340.83
3 एक्सेल-371.81
4-6 एक्सेल-534.49
ओवरसाइज (7एक्सेल)-650.69
कसाना-बुलंदशहर रोड पर सिरसा-83.74 किमी
कार/जीप-115.89
एलसीवी-198.46
ट्रक/बस-392.48
3 एक्सेल-428.16
4-6 एक्सेल-615.48
ओवरसाइज (7एक्सेल)-749.30
अटाली-चेनसा रोड पर मौजपुर-108.47 किमी
कार/जीप-150.12
एलसीवी-257.07
ट्रक/बस-508.39
3 एक्सेल-554.60
4-6 एक्सेल-797.25
ओवरसाइज (7एक्सेल)-970.58
दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल-135 किमी
कार/जीप-186.84
एलसीवी-319.95
ट्रक/बस-632.74
3 एक्सेल-690.25
4-6 एक्सेल-992.25
ओवरसाइज (7एक्सेल)-1207.98
नोट: सभी इंटरचेंज की यह दूरी कुंडली से पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed