फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Toll rates have been increased by Ladowal Toll Plaza in Ludhiana

Punjab: लाडोवाल टोल प्लाजा ने रेट में की पांच रुपये की बढ़ोतरी, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी की लिस्ट

Fri, 29 Mar 2024 05:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 05:19 PM IST
सार

लाडोवाल टोल प्लाजा पर कार के पुराने रेट एक तरफ का 215 और आने जाने का 325 और मासिक पास 7175 था। नए रेट में एक तरफ का 220 आने जाने का 330 और मासिक पास 7360 का होगा। 

विज्ञापन
Toll rates have been increased by Ladowal Toll Plaza in Ludhiana
टोल प्लाजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर से दिल्ली और दिल्ली से जालंधर सफर करने वाले लोगों पर टोल टैक्स की गाज गिरने जा रही है। लाडोवाल टोल प्लाजा प्रशासन की तरफ से टोल रेट बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी नई रेट लिस्ट में लगभग 5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले एक तरफ का टोल लेट 215 रुपये देने पड़ता था तो अब 220 रुपये देना होगा, जबकि आने-जाने का अब रेट 325 की जगह 330 हो जाएगा।
विज्ञापन


लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर दपिंदर कुमार ने बताया कि रेट में मामूली बढ़ोतरी की गई है और 31 मार्च 2024 रात 12 बजे से नई रेट लिस्ट के हिसाब से टोल कटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार के पुराने रेट एक तरफ का 215 और आने जाने का 325 और मासिक पास 7175 था। नए रेट में एक तरफ का 220 आने जाने का 330 और मासिक पास 7360 का होगा। इसी प्रकार हल्के वाहनों के पुराने रेट एक तरफ का 350 और आने-जाने का 520 और मासिक पास 11590 रुपये का था जो अब नए रेट में एक तरफ का 355 आने-जाने का 535 और मासिक पास 11885 रुपये का होगा।

बस ट्रक दो एक्सेल के पुराने रेट एक तरफ का 730 और आने-जाने का 1095 और मासिक पास 24285 था जो नए रेट में एक तरफ का 745 आने-जाने का 1120 और मासिक पास 24905 रुपये का होगा। तीन एक्सेल वाहनों के पुराने रेट एक तरफ का 795 और आने-जाने का 1190 और मासिक पास 26490 रुपये था जो नए रेट में एक तरफ का 815 आने जाने का 1225 और मासिक पास 27170 रुपये का होगा। हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी फोर एक्सेल वाहनों के पुराने रेट एक तरफ का 1140 और आने-जाने का 1715 और मासिक पास 38085 था जो नए रेट में एक तरफ का 1170 आने जाने का 1755 और मासिक पास 39055 रुपये का होगा।


सात और ज्यादा एक्सेल के पुराने रेट एक तरफ का 1390 और आने-जाने का 2085 और मासिक पास 46360 रुपये था नए रेट में एक तरफ का 1425 आने-जाने का 2140 और मासिक पास 47545 रुपये का होगा। इसके साथ ही टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर रहने वालों का पास के रेट भी 1 अप्रैल से 330 से बढ़ाकर 340 कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed