फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Punjab 2 March 2021

पंजाब में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 48 घंटे में 1365 पॉजिटिव मिले, 28 मरीजों की मौत

Tue, 02 Mar 2021 11:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Punjab 2 March 2021
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। 48 घंटे में संक्रमण के 1365 मामले आ चुके हैं। 28 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई। संक्रमण के 730 नए मामले सामने आए हैं। अब तक पंजाब में 5860 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 5041833 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 183538 दर्ज की गई है। 172480 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 113 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। नौ लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना पहले स्थान पर है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 1030 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 707 और पटियाला में 517 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। रविवार को अमृतसर में तीन, गुरदासपुर में दो, जालंधर में दो, एसएएस नगर में एक, पटियाला में एक, रोपड़ में एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना में संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार
लुधियाना में कोरोना संक्रमण के प्रसार ने मंगलवार को बीते चार माह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कोरोना संक्रमण के 134 नए केस सामने आए। इससे पहले छह दिसंबर 2020 को 135 कोरोना संक्रमण के केस मिले थे। मौजूदा समय जिले में कुल 630 एक्टिव केस है। सिविल सर्जन डॉ. सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि मंगलवार को मिले संक्रमितों में 114 लुधियाना और 19 अन्य जिलों के है। नए मामलों में सरकारी स्कूल पीरूबंदा सलेमटाबरी का एक छात्र और पांच शिक्षक शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed