फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Coronavirus Cases Today Latest News: Todays active corona cases of Punjab 16 feb 2021

पंजाब में कोरोना से 10 लोगों की मौत, 224 नए पॉजिटिव मिले

Tue, 16 Feb 2021 03:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Feb 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Punjab Coronavirus Cases Today Latest News: Todays active corona cases of Punjab 16 feb 2021
पंजाब में कोरोना मामले आज। - फोटो : ANI

पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार सोमवार को 224 मरीज कोविड की चपेट में आए और 10 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 217 है। पंजाब में सोमवार को लुधियाना में 26, जालंधर में 40, पटियाला में 24, एसएएस नगर में 19, अमृतसर में 18, गुरदासपुर में 12, बठिंडा में तीन, होशियारपुर में 19, कपूरथला में सात, संगरूर में तीन, रोपड़ में पांच, मानसा में एक, फाजिल्का में तीन, पठानकोट में दो, मोगा में पांच, फरीदकोट में तीन, एसबीएस नगर में 26 कोरोना के मरीज मिले। 

विज्ञापन


पंजाब में कोविड-19 के हालात में व्यापक सुधार
कोविड-19 महामारी से लगातार उबर रहे पंजाब में अब सरकारी कामकाज को फिर से पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। पुलिस और विभिन्न सरकारी विभागों के वह कर्मचारी और अफसर, जिन्हें कोविड से निपटने के लिए फ्रंटलाइन पर तैनात किया गया था, उन्हें अब राज्य पुलिस और संबंधित विभागों ने वापस दफ्तरों में काम पर लौटने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


निर्देश में कहा गया है कि अगर भविष्य में कोविड के कारण कोई चिंताजनक स्थिति बनती है तो नए निर्देश जारी कर कर्मचारियों और अफसरों की नए सिरे से सेवाएं ली जा सकती हैं। उधर, राज्य पुलिस ने भी स्वास्थ्य विभाग से तालमेल कर विभिन्न जिलों में कोविड से सुधरते हालात के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश जारी करने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed