फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Punjab 1 March 2021

पंजाब में कोरोना ने ली 18 और की जान, 394 पॉजिटिव मिले, नवांशहर में सर्वाधिक छह मौतें

Mon, 01 Mar 2021 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Punjab 1 March 2021
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। संक्रमण दर में इजाफे के साथ ही मृत्यु दर भी बढ़ने लगी है। सोमवार को संक्रमण से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 394 नए मामले मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। सूबे में एक्टिव केसों की संख्या 4853 पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक पंजाब में 5013117 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 182809 तक पहुंच गई है। हालांकि पॉजिटिव मरीजों की सेहत में सुधार भी हो रहा है। अब तक सूबे में 172106 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है, अब तक सूबे के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में सांस लेने में दिक्कत होने पर 106 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन


नौ लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना पहले स्थान पर है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 1030 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 705 और पटियाला में 516 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। सोमवार को अमृतसर में 2, होशियारपुर में 3, कपूरथला में 1, लुधियाना में 1, एसएएस नगर में 1, पठानकोट में 1, पटियाला में 2, संगरूर में 1, एसबीएस नगर में 6 मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed