फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Chandigarh Mohali and Panchkula 24 March 2021

चिंताजनक : मोहाली के 115 पॉजिटिव में से 106 में मिला ब्रिटेन का स्ट्रेन, ट्राइसिटी में तीन की मौत, 680 संक्रमित मिले

Thu, 25 Mar 2021 05:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Mar 2021 05:29 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Chandigarh Mohali and Panchkula 24 March 2021
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

मोहाली में कोरोना जांच के लिए आए 115 नमूनों से 106 में ब्रिटेन का वायरस मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार को नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं, बुधवार को ट्राइसिटी में कोरोना के 680 नए मामले सामने आए जबकि तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में दो मोहाली के जबकि एक चंडीगढ़ का रहने वाला था। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 249, मोहाली के 303 और पंचकूला के 128 मरीज शामिल हैं। 

विज्ञापन


मोहाली के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोरोना की चपेट में आने से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस कड़ी में लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घंडुआं में 100 बिस्तर की क्षमता वाला आइसोलेशन सेंटर शुरू कर दिया है। यहां पर डॉक्टर व अन्य सुविधाएं भी रहेंगी। 
विज्ञापन


वहीं, इस समय जिले में 115 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। जिले में छह मरीज वेंटिलेटर पर चल रहे है। एडीसी आशिका जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ब्रिटेन के वायरस की नई किस्म आने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। साथ ही लोगों को भी कोरोना गाइडलाइन के पालन करने संबंधी हिदायत दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 2008 नमूनों की जांच की, जिसमें से 249 संक्रमित मिले। हालांकि अभी 149 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 2178 हो गई है। वहीं एकांतवास में रखे गए 136 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद डिस्चार्ज किया गया। 


चंडीगढ़ के कोरोना मृतक की पहचान हल्लोमाजरा निवासी 33 साल के पुरुष के रूप में हुई है, जिनकी इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। इसके साथ ही शहर में कोरोना मृतकों की संख्या 365 पर पहुंच गई है। सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस मिलने वाले इलाकों में मनीमाजरा से 20, सेक्टर 45 से 12, सेक्टर 30 से 13, सेक्टर 23 से 13, सेक्टर 15 से 9 मरीज शामिल हैं। शहर में पॉजिटिव केस की संख्या 25130 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed