फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today the players of the city will be in action at the Tokyo Olympics

आज शहर के खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में एक्शन में होंगे

Tue, 27 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Today the players of the city will be in action at the Tokyo Olympics
चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में मंगलवार को ट्राइसिटी के खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। शूटिंग के खिलाड़ी दो अहम स्पर्धाओं में उतरेंगे। डीएवी कॉलेज की छात्रा रही यशस्विनी देशवाल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में साथी शूटिंग खिलाड़ियाें के साथ निशाना साधेंगी। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल मिक्स इवेंट में अंजुम मोदगिल एक्शन में दिखाई देंगी।
विज्ञापन

यशस्विनी देशवाल : 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स इवेंट में दिखाएंगे जलवा
पंचकूला की यह शूटर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के सिंगल इवेंट में बेहतर निशाना न लगाने पर पहले ही बाहर हो चुकी हैं, लेकिन मंगलवार को वह अपनी टीम के साथ मिक्स इवेंट में मेडल पर निशाना साधने का प्रयास करेंगी। सुबह 5.30 बजे क्वालीफाइंग राउंड के लिए मुकाबला होगा।
विज्ञापन

अंजुम मोदगिल
टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला कोटा दिलाने वाली शहर की निशानेबाज अंजुम मोदिगल मंगलवार को पहली बार खेलने उतरेंगी। वह 10 मीटर एयर राइफल मिक्स इवेंट में अपनी टीम के साथ निशाना साधेंगी। क्वालीफाइंग राउंड का यह मुकाबला सुबह 9.45 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपिंदरपाल हॉकी में दिखाएंगे जलवा
पुरुष हॉकी में भारत का मुकाबला स्पेन के खिलाफ मंगलवार को होगा। इसमें शहर के प्रशिक्षु रहे रुपिंदरपाल सिंह एक्शन में दिखाई देंगे।
अंगदवीर सिंह बाजवा भी बाहर
चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में सोमवार का दिन भारतीय निशानेबाजों के लिए अच्छा नहीं रहा। स्कीट स्पर्धा से निशानेबाज अंगदवीर सिंह बाजवा बाहर हो गए। वह 18वें स्थान पर रहे। असाका रेंज पर 25 वर्षीय अंगद रविवार को तीन राउंड के बाद 11वें स्थान पर थे और फाइनल की दौड़ में शामिल थे, लेकिन सोमवार को शेष बचे राउंड में सही निशाना लगाने से चूक कर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। अंगद ने पांच राउंड में 24, 25, 24, 23 और 24 का स्कोर बनाया।

डेराबस्सी के रहने वाले हैं अंगद बाजवा
अंगदवीर सिंह बाजवा डेराबस्सी के रहने वाले हैं। उन्होंने 2018 में कुवैत में एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप जीत कर रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद 2019 में दिल्ली में भी यह करिश्मा दोहराया था। उन्होंने डेराबस्सी स्थित अपने घर में शूटिंग रेंज बना रखी है। यहीं पर वह अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed