फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   today lunar eclipse, effect on astrology

चंद्र ग्रहण आज, देखिए किस राशि पर क्या असर?

Thu, 09 Apr 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Thu, 09 Apr 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
today lunar eclipse, effect on astrology

खग्रास (ग्रस्तोदय) चंद्र ग्रहण 4 अप्रैल शनिवार को 03:45 पर शुरू होगा। यह पूर्णतय खग्रास रूप में 05:24 पर होगा और 05:36 तक रहेगा। ग्रहण की समाप्ति 07:15 पर होगी।

विज्ञापन


सनातन धर्म प्रचारक पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि यह ग्रहण कई राज्यों में चार या पांच मिनट चंद्रमा के उदय होते वक्त समाप्ति काल में देखा जा सकता है। मगर नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, अरुणांचल प्रदेश में ही सिर्फ यह ग्रहण परम ग्रास रूप में दिखाई देगा। यह ग्रहण हस्त नक्षत कन्या राशि पर घटित हो रहा है।
विज्ञापन


इसलिए कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ फलदाई एवं कष्टकारी होगा। इस ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि के जातकों को कार्यों में देरी व गुप्त चिंताएं लगी रहेंगी। वृष राशि के लिए खर्चा अधिक और भागदौड़ ज्यादा वाला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा रहेगा

today lunar eclipse, effect on astrology

मिथुन राशि के जातकों के काम बनाने वाला व धन लाभ वाला होगा। कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा रहेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए धन हानि का खर्चा कराने वाला होगा।

कन्या राशि के जातकों के लिए शारीरिक चोट पहुंचाने, कष्ट, भय और धन हानि वाला होगा। तुला राशि के जातकों को भी धन हानि व परेशानी बनी रहेगी। वृश्चिक राशि के जातकों क लिए धन और सुख के लाभ वाला साबित होगा। धनु राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण रोग, कष्ट, चिंता, भय और संघर्ष लाने वाला होगा।

मकर राशि के जातकों को संतान संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। कुंभ राशि के जातकों के लिए दुर्घटना और भय लाने वाला होगा। मीन राशि के जातकों के लिए पति-पत्नी में संबंधों में कष्टकारी वाला योग बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed