फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today is the last day to deposit fees for 11th admission in government schools

सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का आज आखिरी दिन

Wed, 26 Oct 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to deposit fees for 11th admission in government schools
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिला लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए फीस जमा कराने के लिए बुधवार तक आखिरी मौका है। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्पेशल काउंसलिंग में 2101 उम्मीदवारों ने 42 सरकारी स्कूलों में विभिन्न विषयों में दाखिले के लिए आवेदन किया था। अगर आवेदनकर्ता समय पर फीस जमा नहीं करवा पाते हैं तो उनका दाखिला रद्द हो जाएगा। 20 अक्तूबर को स्पेशल ड्राइव के तहत दाखिले के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन था। इस दौरान विभाग को सरकारी स्कूलों से दसवीं पास किए गए 2101 छात्रों के आवेदन फॉर्म मिले। विभाग ने स्पेशल काउंसलिंग के लिए सभी सरकारी स्कूलों में 11वीं की सीटें बढ़ाई है।
विज्ञापन

दूसरी काउंसलिंग तक 13732 को दिया दाखिला
शिक्षा विभाग की ओर से इस सत्र में पहली और दूसरी काउंसलिंग के दौरान सीटें बढ़ाकर 42 सरकारी स्कूलों में 13732 उम्मीदवारों को दाखिला दिया गया। पहले 13535 सीटों पर ग्यारहवीं में दाखिला प्रक्रिया शुरू करवाई गई थी। दाखिले के लिए विभाग को 20639 आवेदन प्राप्त हुए। अभी भी निजी स्कूलों और बाहरी क्षेत्रों से शहर के सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले 4700 छात्र रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed