फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today is the last day to apply for admission in class 11th

Chandigarh News: 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन

Fri, 06 Jun 2025 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for admission in class 11th
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने का शुक्रवार को आखिरी दिन है। इस बार 11वीं में दाखिला लेने के लिए सीटों से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। इससे दाखिले के समय मारामारी हो सकती है। अभी शुक्रवार को आखिरी दिन भी कई आवेदन आ सकते हैं। 11वीं कक्षा में दूसरे राज्यों के बच्चे भी दाखिला लेना चाहते हैं। चंडीगढ़ में 11वीं के लिए 42 स्कूलों में कुल 13,875 सीटें हैं। इन सीटों के लिए 15,239 आवेदन आए हैं। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, सिक्किम समेत लगभग 15 राज्यों से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ के बाद सबसे ज्यादा आवेदन हरियाणा, हिमाचल और पंजाब से आए हैं। चंडीगढ़ से 11,781 हरियाणा से 1170 पंजाब से 1969 और हिमाचल से 120 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed