फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   today is last chance to submit property tax

प्रापर्टी टैक्स में छूट पाने का आज आखिरी मौका

Tue, 31 Dec 2013 12:21 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 31 Dec 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
 today is last chance to submit property tax
प्रापर्टी टैक्स जमा कराने की आज आखिरी तारीख है। इससे एक दिन पहले नगर निगम में टैक्स जमा कराने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


तीन वर्षों के बकाया टैक्स पर 30 फीसदी, जबकि चालू वित्त वर्ष के टैक्स पर 10 फीसदी की छूट का फायदा मिल रहा है। एक जनवरी या इसके बाद टैक्स चुकाने वालों को छूट का फायदा नहीं मिलेगा, साथ ही उन्हें 18 फीसदी प्रतिवर्ष की दर से ब्याज भी चुकाना होगा।

हालांकि, सोसाइटी फ्लैट्स में रहने वाले जो लोग टैक्स की दरें घटाए जाने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें निर्धारित अवधि में निराशा ही हाथ लगी।

प्रापर्टी टैक्स बकाया पर राहत दिए जाने के बाद पंचकूला जिले के लगभग सभी क्षेत्रों और सेक्टरों के लोगों ने बकाये का भुगतान कर दिया, लेकिन अब भी करीब 35 फीसदी लोगों ने बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के मुताबिक प्रापर्टी टैक्स के मद में स्कूलों, कॉमर्शियल बिल्डिंग, रिहायशी मकान, नर्सिंग होम सहित अन्य तमाम प्रापर्टी पर टैक्स की संशोधित दरें अक्तूबर से लागू की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स का आम जन पर बोझ नहीं पड़े, इसलिए तीन साल के एकमुश्त बकाये पर 30 फीसदी की छूट, जबकि चालू वित्त वर्ष के प्रापर्टी टैक्स पर 10 फीसदी की छूट दी जा रही है।


अब तक नगर निगम में 10 करोड़ रुपये से अधिक प्रापर्टी टैक्स जमा हो चुके हैं। हालांकि, प्रापर्टी टैक्स जमा कराने की तारीख बढ़ाने की अब भी मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed