फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today between two teams will be able to compete in Dimapur

दीमापुर में दोनों टीमों के बीच होगा मुकाबल आज

Fri, 03 Jan 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Today between two teams will be able to compete in Dimapur
चंडीगढ़। दीमापुर के नजदीक सुविमा में शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी के चौथे मैच में चंडीगढ़ और नगालैंड की टीमें भिड़ेंगी। इस दौरान यकीननही वे पिछले साल अक्टूबर में विजय हजारे टूर्नामेंट में नगालैंड से मिली एक विकेट की रोमांचक हार कोे भूलाने का प्रयास करेगी। चंडीगढ़ टीम के कप्तान मनन वोहरा के नेतृव में अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत और एक ड्रा के साथ बेहतरीन फार्म में चल रही है। इस प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ प्लेट ग्रुप में पुड्डुचेरी के बाद चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलान खान रणजी में अब तक कुल 284 रनों के शीर्ष पर हैं। जबकि कप्तान मनन वोहरा 265 रनों के साथ टूर्नामेंट में दो बार शतक बना चुके हैं। वहीं, टीम के अन्य बल्लेबाजअंकित कौशिक 265 के साथ विरोधी टीमों के खिलाफ अपना अपना लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन

गेंदबाजी में भी चंडीगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उच्च कोटि का रहा है। इसमें अब तक बीस विकेटों के साथ गुरेन्द्र सिंह पहले स्थान पर हैं, जबकि 14 विकेट के साथ श्रेष्ठ निर्मोही दूसरे स्थान पर हैं। जसकरणदीप की झोली में13 विकेट हैं। सबसे अनुभवी बिपुल शर्मा का भी ऑल राउंड प्रदर्शन बरकरार है। रणजी मुकाबले में चंडीगढ़ नगालैंड के खिलाफ अपने उसी टीम के साथ-साथ मैदान में उतरेगा जो मेघालय के खिलाफ उतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हां, मौसम मैच में अहम भूमिका निभा सकता है क्योंकि पिछले दो दिनो से हो रही रुक रुक के बारिश मैदान और पिच की दशा बदल सकता है। शुक्त्रस्वार को भी बौछारों संभावना है।
वहीं, दूसरी ओर नागालैंड को बीसीसीआई से मान्यता जुलाई, 2018 में मिली और पिछले साल खेले गए नगालैंड के रणजी सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम ने 8 मैचों में से मात्र दो जीत दर्ज की थीं और प्लेट ग्रुप की अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी।
नगालैंड ने अब तक रणजी ट्रॉफी में तीन मैचों में से दो जीत दर्ज की हैं। जबकि मेघालय से एक हार मिली है और वर्तमान में चौथे स्थान पर है।
नगालैंड की अब तक की उपलब्धि उनके घातक गेंदबाज ईमलीवती लेमटूर रहे हैं, जिन्होंनें अब तक तीन मैच में कुल 25 विकेट चटकाकर अपनी काबिलीयत साबित कर दी है। नगालैंड टीम रणजी के इस सीजन आउट स्टेशन प्लेयर्स की भी सेवाएं ले रहा हेै। जिसमें आईसीएल, कर्नाटका और भारतीय टीम के पूर्व सदस्य स्टुआर्ट बिन्नी शामिल हैं। इसके अलावा महराष्ट्र्र और पुणे वॉरियर्स के पूर्व प्लेयर श्रीकांत मुंडे और महाराष्ट्ऱ और रायल चालेंजर्स योगेश ताकावले शामिल हैं। टीम की कप्तानी रेलवे के लिए खेल चुके रोंगसेन जोनाथन करेंगे।

नागालैंड स्क्वाड इस प्रकार है-
जोनाथन रोंगसेन (कप्तान), नागाहो चिशी, सेदेझेली रुपरियो, ताहिम रहमान, ईमलीवती लेमटूर, होकाईतो झीमोमी, तेजोसेल यीथून, बुहोटो के येपथो, मुघावी वोट्सा, आओशशि लोंगचर, योगेश ताकावले, श्रीकंात मुंडे, स्टुआर्ट बिन्नी, टेमजोंटोशी जामिर, वीनू जी जीमोमी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed