{"_id":"603533a08ebc3ee91a17382b","slug":"today-active-corona-cases-of-haryana-23-feb-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बढ़े कोरोना के मामले, 131 नए पॉजिटिव मिले, सात जिलों में राहत, कोई भी मामला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बढ़े कोरोना के मामले, 131 नए पॉजिटिव मिले, सात जिलों में राहत, कोई भी मामला नहीं
Tue, 23 Feb 2021 10:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे राज्यों की तरह हरियाणा में भी अचानक से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को संक्रमण का आंकड़ा 100 को पार कर 131 तक पहुंच गया। राहत की बात ये है कि कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। गुरुग्राम में सबसे अधिक 48, करनाल में 24 केस मिले हैं। इसके अलावा, सात ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना का एक भी केस नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
इनमें चरखी दादरी, नूंह, जींद, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और रोहतक शामिल हैं। इसके अलावा शेष जिलों में 10 से कम केस मिल रहे हैं। वहीं, प्रदेशभर में कोरोना की वैक्सीनेशन का कार्यक्रम भी चल रहा है। मंगलवार को 1941 लोगों को पहली डोज और 11299 लोगों को दूसरी डोज दी गई। अब तक 273992 फ्रंट लाइन कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन