फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today, a warning has been issued for hailstorms, heavy rain with strong winds; an orange alert is in effect for two days.

Chandigarh News: आज ओलावृष्टि, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, दो दिन का ऑरेंज अलर्ट

Wed, 21 Jan 2026 07:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Today, a warning has been issued for hailstorms, heavy rain with strong winds; an orange alert is in effect for two days.
-पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, आदमपुर रहा सबसे ठंडा
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में वीरवार से मौसम के तेवर बिगड़ने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के लिए दो दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम में यह बदलाव 22 जनवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शनिवार तक बना रहेगा। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। 25 जनवरी को मौसम एक दिन के लिए शुष्क रहने का अनुमान है लेकिन 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते दोबारा बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। खासतौर पर 27 जनवरी को मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। उस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। लगातार हो रही मौसमी गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

शीतलहर के चलते पांच शहरों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे
बुधवार को पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीत लहर के चलते पांच शहरों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री या उससे नीचे रहा। अमृतसर में 3.3, फरीदकोट में 3.0, बठिंडा में 3.8 और पठानकोट में 4.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। घने कोहरे का असर भी देखने को मिला। बठिंडा में दृश्यता शून्य रही, जबकि अमृतसर और लुधियाना में यह 50-50 मीटर दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की हल्की कमी आई है। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 4.2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक 25.4 डिग्री तापमान मानसा में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article