फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today 11 wrestlers from the state will leave for the world championship

Chandigarh News: आज विश्व चैंपियनशिप के लिए रवाना होंगे प्रदेश के 11 पहलवान

Sun, 27 Oct 2024 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Today 11 wrestlers from the state will leave for the world championship
28 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक अल्बानिया में होगी चैंपियनशिप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अल्बानिया में 28 अक्तूबर से होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के 11 पहलवान चुने गए हैं। ये सभी खिलाड़ी आज यानी रविवार सुबह 4.10 बजे अपनी टीम के साथ दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से तिराना, अल्बानिया के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की मंजूरी के बाद विश्व चैंपियनशिप में भारत की भागीदारी के लिए टीम रवाना हो रही है। खेल मंत्री, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह और पहलवानों के बीच हुई बातचीत के बाद सरकारी खर्च पर टीम भेजने का फैसला हुआ है। 28 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक 12 गैर-ओलंपिक श्रेणियों में सीनियर विश्व चैंपियनशिप आयोजित होगी।

भारतीय टीम में प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ रवाना होने वाले कोच विनोद कुमार ने बताया कि सभी खिलाड़ी, कोच और स्टॉफ दुबई होकर अल्बानिया पहुंचेंगे। 28 अक्तूबर को ड्रा की प्रक्रिया होगी। इसी के जरिए खिलाड़ियों के भार कैटेगरी के अनुसार उनके प्रतिद्वंदी खिलाड़ी का चुनाव होता है। हरियाणा के खिलाड़ी का पहला मुकाबला 29 अक्तूबर को होगा। इसके बाद 30 अक्तूबर और 31 अक्तूबर को लगातार मैच निर्धारित हैं।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता के पुरुष फ्री स्टाइल में चुने जाने वाले उदित 61 किलोग्राम, मनीष गोस्वामी 70 किलोग्राम, परविंदर सिंह 79 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेंगे। जबकि ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में चयनित पहलवान संजीव 55 किलोग्राम, चेतन 63 किलोग्राम, अंकित गुलिया 72 किलोग्राम और रोहित दहिया 82 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेंगे। इसी तरह महिला पहलवानों में कीर्ति 55 किलोग्राम, मानसी 59 किलोग्राम, मनीषा 65 किलोग्राम और बिपाशा 72 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेंगी।

झिंझाना मुठभेड़ में घायल  हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह । संवाद

झिंझाना मुठभेड़ में घायल हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed