{"_id":"6701dba19bee93bbcf07a1e2","slug":"today-107-meritorious-students-of-pgi-will-get-medals-1547-students-will-get-degrees-chandigarh-news-c-16-pkl1049-533194-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आज पीजीआई के 107 मेधावियों को मेडल, 1547 छात्रों को मिलेगी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आज पीजीआई के 107 मेधावियों को मेडल, 1547 छात्रों को मिलेगी डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीजीआई में रविवार को होने वाले 38वें दीक्षांत का फाइनल रिहर्सल शनिवार को पूरा हो गया। भार्गव सभागार में निदेशक प्रो. विवेक लाल की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य विनोद के पॉल 107 मेधावियों को मेडल और 1547 छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे। कार्यक्रम भार्गव सभागार में सुबह 9.30 बजे शुरू होगा।
इस बार के दीक्षांत में पीजीआई में पहली बार छात्र-छात्राएं भारतीय परिधान में शामिल होंगे। लड़के भूरे रंग के जूते के साथ क्रीम कलर का कुर्ता-पायजामा पहनेंगे जबकि लड़कियां सुनहरे बॉर्डर वाली क्रीम रंग की साड़ी पहनेंगी। भारतीय परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए इस दीक्षांत में छात्र विशेष तरह का उत्तरियम भी लेंगे। इसके रंग का निर्धारण उनके कोर्स के अनुसार किया गया है।
यह दीक्षांत समारोह मुख्य रूप से पैरामेडिकल छात्रों के लिए आयोजित किया गया है। इसमें डीएम, एमसीएच, पीएचडी, एमडी, एमएस, एमपीएच और एमडीएस के छात्र डिग्री प्राप्त करेंगे। विशेष तरह के उत्तरियम की व्यवस्था संस्थान अपने स्तर पर करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की सभी प्रतिभागी एक पोशाक में ही कार्यक्रम में शामिल हो सके।